
रिकॉल जारी! होंडा की इस बाइक में आई खराबी, कंपनी ने फौरन बुलाया वापस; कहीं आपकी गाड़ी में तो नहीं ये दिक्कत?
होंडा CB1000 हॉर्नेट SP (Honda CB1000 Hornet SP) के लिए रिकॉल जारी किया गया है। इस बाइक में कुछ बड़ी खराबी आ गई है, जिसके चलते कंपनी ने इसके लिए रिकॉल जारी किया है। कंपनी जनवरी 2026 से फ्री रिपेयर शुरू करेगी।
अगर आपने हाल ही में होंडा CB1000 हॉर्नेट SP (Honda CB1000 Hornet SP) खरीदी है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India-HMSI) ने इस प्रीमियम बाइक के कुछ यूनिट्स को लेकर वॉलंटरी रिकॉल कैंपेन शुरू किया है। यह रिकॉल 2025 में बनी बाइक्स पर लागू होगी और इसका मकसद राइडर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।





मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda CB1000 Hornet SP
₹ 12.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ducati Monster
₹ 12.95 - 15.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja 1100SX
₹ 13.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT-09
₹ 11.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 890 Duke R
₹ 14.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja ZX 6R
₹ 12.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है दिक्कत?
होंडा (Honda) के अनुसार, बाइक के एग्जॉस्ट सिस्टम से निकलने वाली ज्यादा गर्मी (Radiant Heat) सीट की पेंटेड सतह को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे गियर चेंज पैडल का पिवट बोल्ट ढीला पड़ सकता है या गिर भी सकता है, जिससे चलते वक्त गियर बदलने में परेशानी आ सकती है। अगर ऐसा हाईवे या शहर के ट्रैफिक में हो जाए, तो राइडर को गियर शिफ्ट करने में कठिनाई हो सकती है, यानी सीधा सेफ्टी रिस्क।
जनवरी 2026 से शुरू होगा फ्री रिपेयर
होंडा (Honda) ने कहा है कि जनवरी 2026 से सभी प्रभावित बाइक्स की फ्री चेकिंग और पार्ट रिप्लेसमेंट किया जाएगा। चाहे बाइक वारंटी में हो या नहीं, यह सर्विस पूरी तरह फ्री होगी। यह रिपेयर केवल होंडा बिगविंग टॉपलाइन (Honda BigWing Topline) डीलरशिप्स पर ही किया जाएगा। होंडा (Honda) का कहना है कि यह कदम कस्टमर ट्रस्ट और सेफ्टी को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
रिकॉल में क्या शामिल?
होंडा (Honda) और बिगविंग (BigWing) डीलर्स ग्राहकों को कॉल, ईमेल और SMS के जरिए जानकारी देंगे। साथ ही आप अपनी बाइक का VIN नंबर (Vehicle Identification Number) होंडा (Honda) की ऑफिशियल वेबसाइट पर डालकर भी जांच सकते हैं। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि डीलरशिप जाने से पहले सर्विस अपॉइंटमेंट बुक कर लें, ताकि भीड़ से बचा जा सके।
होंडा CB1000 हॉर्नेट SP – दमदार नेकेड बाइक
होंडा (Honda) CB1000 हॉर्नेट SP कंपनी की फ्लैगशिप नेकेड स्पोर्ट्स बाइक है। इसमें 999cc इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 155bhp की पावर और 107Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर का ऑप्शन मिलता है।
इसमें 5 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें स्पोर्ट (Sport), स्टैंडर्ड (Standard), रेन (Rain), यूजर (User) और ट्रैक (Track) मोड शामिल है। इस बाइक को भारत में मई 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 12.36 लाख (एक्स-शोरूम) है।
होंडा (Honda) का यह रिकॉल कदम दिखाता है कि कंपनी अपने ग्राहकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखती है। अगर आपके पास होंडा CB1000 हॉर्नेट SP है, तो होंडा बिगविंग (Honda BigWing) डीलर से तुरंत संपर्क करें और अपनी बाइक की स्थिति जांचें। जनवरी 2026 से यह फ्री सर्विस शुरू हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




