
रेस में पीछे रह जाती थी ये कार कंपनी, लेकिन पिछले महीने हुई बंपर सेल; बिक्री में 15% की भारी उछाल
भारतीय बाजार की कार रेस में होंडा पिछले कई महीने से पीछे रह जा रही थी, लेकिन ये कार कंपनी अब बंपर सेल हासिल कर रही है। इसकी बिक्री में 15% की भारी उछाल देखी गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
फेस्टिव सीजन में होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी की अक्टूबर 2025 की डोमेस्टिक सेल्स 15.3% बढ़कर 6,394 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो पिछले साल अक्टूबर में बिके 5,546 यूनिट्स से कहीं ज्यादा हैं। यह ग्रोथ साफ दिखाती है कि होंडा की सिटी, अमेज और एलीवेट जैसी कारें ग्राहकों के बीच फिर से तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda City
₹ 12.38 - 16.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Verna
₹ 11.07 - 17.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Slavia
₹ 10 - 17.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Virtus
₹ 11.56 - 19.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फेस्टिव सीजन और GST 2.0 ने बढ़ाई बिक्री
होंडा ने बताया कि इस बार का फेस्टिव पीरियड बेहद मजबूत रहा। नए GST 2.0 रिफॉर्म्स और त्योहारों की खरीदारी ने डीलरशिप्स पर भारी फुटफॉल लाया। कंपनी के वीपी (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुनाल बेहल ने कहा कि फेस्टिव सेल्स और GST 2.0 की घोषणा ने हमारे मॉडल्स सिटी, अमेज और एलीवेट की डिमांड को नई ऊंचाई दी है।
एक्सपोर्ट में भी मजबूती
सिर्फ घरेलू ही नहीं, एक्सपोर्ट में भी होंडा का प्रदर्शन शानदार रहा। अक्टूबर में कंपनी ने 4,124 यूनिट्स विदेशों में एक्सपोर्ट कीं, जिससे कुल सेल्स आंकड़ा 10,518 यूनिट्स तक पहुंच गया। यह कंपनी के लिए लगातार दूसरे महीने मजबूत डबल-डिजिट ग्रोथ का संकेत है।
कौन सी कारें रहीं सबसे पॉपुलर?
होंडा सिटी (Honda City) अब भी मिड-साइज सेडान सेगमेंट में ग्राहकों की फेवरेट रही है। वहीं, होंडा अमेज (Honda Amaze) छोटे शहरों और टियर-2 मार्केट्स में भरोसेमंद सेडान साबित हुई। होंडा एलिवेट (Honda Elevate) नया SUV मॉडल जिसने लॉन्च के बाद से ही लोगों का ध्यान खींचा है। तीनों मॉडलों की अच्छी डिमांड से कंपनी की सेल्स ग्राफ में मजबूत उछाल देखने को मिला है।
क्या है होंडा की आगे की योजना?
होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) अब अपनी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस बढ़ा रही है। कंपनी आने वाले महीनों में भारत में नई ईवी रणनीति पेश कर सकती है। साथ ही एलिवेट (Elevate) के हाइब्रिड वर्जन पर भी काम चल रहा है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




