जून में आप भी इस कार को खरीदने का बना रहे प्लान, तो डिस्काउंट के बारे में जान लीजिए; फायदा हो जाएगा
ऑफर्स के मुताबिक, ग्राहकों को अमेज 3rd जेन ZX पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके साथ, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 7 साल का एक्सटेंडेड वारंटी और लॉयल्टी बोनस भी दे रही है। अमेज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपए है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने जून 2026 के लिए अपनी कारों पर दिए जाने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में शामिल अमेज सेडान पर इस महीने 30,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ कई दूसरे बेनिफिट भी दे रही है। ऑफर्स के मुताबिक, ग्राहकों को अमेज 3rd जेन ZX पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके साथ, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 7 साल का एक्सटेंडेड वारंटी और लॉयल्टी बोनस भी दे रही है। अमेज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपए है।
होंडा अमेज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
होंडा ने न्यू अमेज को तीन वैरिएंट V, VX और ZX में लॉन्च किया है। अमेज ZX के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और अमेज CVT के लिए रिमोट स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट, रियरव्यू और लेन-वॉच कैमरा, ऑटो हेडलैंप और वाइपर जैसी फीचर्स भी दिए हैं। नए एक्सटीरियर, इंटीरियर और कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स की मदद से न्यू अमेज ग्राहकों की पसंद आ रही है। कंपनी ग्राहकों को एक्सेसरी के तौर में ऑप्शनल सीट कवर भी दे रहा है, जो एक्स्ट्रा कीमत पर सीट वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन जैसे फीचर्स देता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख
Hyundai Aura
₹ 6 - 8.54 लाख
Tata Tigor
₹ 5.55 - 8.84 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
अपडेटेड थर्ड-जेनरेशन अमेज में सिंगल 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया है। सभी वैरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसमें मिलने वाला पेट्रोल इंजन 89bhp की पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। माइलेज की बात करें तो इसके मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 18.65kmpl का है। वहीं, ऑटोमैटिक वैरिएंट का माइलेज 19.46kmpl का है। कंपनी अब इसमें 360 डिग्री कैमरा भी ऑफर कर रही है।
पुरानी अमेज को क्रैश टेस्ट में सिर्फ 2-स्टार रेटिंग मिली थी। कम रेटिंग मिलने की बड़ी वजह कर्टेन एयरबैग और ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) जैसे कुछ फीचर्स की कमी का होना था। ऐसे में नई अमेज कई एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे 5-स्टार क्रैश रेटिंग दिला सकते हैं। नए मॉडल में 28 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जिसमें ESC, ब्लाइंड-स्पॉट सहायता के लिए एक लेन वॉच कैमरा, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, सभी 5 लोगों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


