1 लीटर पेट्रोल में बस इतने KM ही दौड़ पाई न्यू अमेज, कंपनी का दावा 19.46kpl माइलेज; जानिए पास या फेल
- होंडा कार्स के लिए उसकी सेडान कारों ने भारतीय बाजार में हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से छोटी SUV की डिमांड के सामने सेडान के साथ हैचबैक सेगमेंट पिछड़ गया है।

होंडा कार्स के लिए उसकी सेडान कारों ने भारतीय बाजार में हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से छोटी SUV की डिमांड के सामने सेडान के साथ हैचबैक सेगमेंट पिछड़ गया है। इसके बाद भी होंडा इस सेगमेंट में लगातार आगे बढ़ रही है। खासकर भारतीय बाजार में उसकी अमेज सेडान का दबदबा देखने को मिलता है। कंपनी ने बीते साल दिसंबर 2024 में थर्ड-जेनरेशन अमेज को लॉन्च किया था। ये मॉडल 28 सेफ्टी फीचर्स से लैस है। ऐसे में आप भी इस सेडान को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको इसके रियल वर्ल्ड रेंज के बारे में पता होना चाहिए।
ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा अमेज का सिटी और हाईवे पर माइलेज टेस्ट किया गया। जहां पर इसका औसत माइलेज 13.28kpl निकलकर आया। बता दें कि ये टेस्ट होंडा अमेज के CVT वर्जन के लिए किया गया। इस वर्जन को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी ARAI-रेटेड फ्यूल एफिशिएंसी 19.46kpl है। जबकि रियल वर्ल्ड टेस्ट के दौरान अमेज ने शहर के अंदर 9.94kpl का माइलेज दिया। वहीं, हाईवे पर इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 16.62kpl रही। इस तरह इसका औसत माइलेज 13.28kpl रहा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Amaze
₹ 8.1 - 11.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.79 - 10.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.4 - 12.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6.54 - 9.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अपडेटेड थर्ड-जेनरेशन अमेज में सिंगल 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया है। सभी वैरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसमें मिलने वाला पेट्रोल इंजन 89bhp की पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। माइलेज की बात करें तो इसके मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 18.65kmpl का है। वहीं, ऑटोमैटिक वैरिएंट का माइलेज 19.46kmpl का है।
नया मॉडल 28 सेफ्टी फीचर्स से लैस
होंडा की पुरानी अमेज को क्रैश टेस्ट में सिर्फ 2-स्टार रेटिंग मिली थी। कम रेटिंग मिलने की बड़ी वजह कर्टेन एयरबैग और ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) जैसे कुछ फीचर्स की कमी का होना था। ऐसे में नई अमेज कई एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे 5-स्टार क्रैश रेटिंग दिला सकते हैं। नए मॉडल में 28 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जिसमें ESC, ब्लाइंड-स्पॉट सहायता के लिए एक लेन वॉच कैमरा, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, सभी 5 लोगों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


