महंगी हो गई डिजायर के टक्कर वाली ये कार, कंपनी ने इतने हजार तक बढ़ाई कीमत; बुकिंग से पहले देख लें ये नई प्राइस लिस्ट
होंडा ने अपनी अमेज (Honda Amaze) कार को महंगा कर दिया है। कंपनी ने सभी वैरिएंट्स की कीमत में 6,990 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अगर आप इस कंफर्टेबल, भरोसेमंद और फैमिली सेडान को लेना चाहते हैं और आपका बजट टाइट है, तो बुकिंग से पहले नई कीमतों पर जरूर नजर डाल लें।

10 लाख से कम बजट में सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी सेडान मानी जाने वाली होंडा अमेज (Honda Amaze) अब पहले से थोड़ी महंगी हो गई है। होंडा ने अमेज (Amaze) की सभी वैरिएंट्स पर एक समान 6,990 की कीमत बढ़ोतरी कर दी है। इस प्राइस हाइक के बाद अमेज (Amaze) की नई एक्स-शोरूम कीमतें 7.48 लाख से शुरू होकर 9.99 लाख तक पहुंच गई हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz GLE
₹ 99 लाख - 1.17 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG C 43
₹ 99.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नई कीमतें क्या हैं?
कीमत बढ़ने के बाद बेस वैरिएंट की कीमत 7,47,790 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट (ZX CVT) के लिए 9,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस बढ़ोतरी के साथ होंडा अमेज (Honda Amaze) अब सीधे तौर पर मारुति स्विफ्ट डिजायर (Maruti Swift Dzire) को कड़ी टक्कर देती नजर आती है।
वैरिएंट लाइन-अप
होंडा अमेज (Honda Amaze) को कंपनी तीन वैरिएंट्स V, VX और ZX में पेश करती है। तीनों वैरिएंट्स में अब समान रूप से कीमत बढ़ाई गई है, यानी किसी एक वैरिएंट पर ज्यादा या कम असर नहीं पड़ा है।
इंजन और ट्रांसमिशन
होंडा अमेज (Honda Amaze) में 1.2 लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल (MT) और CVT ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाता है, जो इसे सिटी ड्राइव और हाईवे दोनों के लिए आरामदायक बनाते हैं।
फीचर्स में क्या है खास?
होंडा अमेज (Honda Amaze) अपने सेगमेंट में कई प्रैक्टिकल और प्रीमियम फीचर्स ऑफर करती है, जैसे कि इसमें सिग्नेचर होंडा (Honda) फ्रंट ग्रिल, रैपअराउंड हेडलैम्प्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर सीट के लिए सीट बैक पॉकेट्स और 416 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
क्या अब भी है VFM डील?
हालांकि, कीमत में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन होंडा अमेज (Honda Amaze) अब भी भरोसेमंद इंजन, स्मूद CVT गियरबॉक्स, शानदार केबिन स्पेस और कम मेंटेनेंस जैसे कारणों से 10 लाख से कम बजट में एक मजबूत सेडान विकल्प बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



