Hindi Newsऑटो न्यूज़honda amaze january 2026 discounts offers up to rs 65000
देश की नंबर-1 कार के टक्कर वाली इस 5-सीटर पर ₹65000 तक की बचत का मौका, अब खरीदने की मचेगी लूट!

देश की नंबर-1 कार के टक्कर वाली इस 5-सीटर पर ₹65000 तक की बचत का मौका, अब खरीदने की मचेगी लूट!

संक्षेप:

होंडा जनवरी, 2026 के दौरान अपने सभी मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी होंडा अमेज पर भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Honda Amaze पर 65,000 रुपये तक की बचत कर सकत हैं।

Jan 05, 2026 02:34 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

होंडा जनवरी, 2026 के दौरान अपने सभी मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी देश की नंबर-1 कार डिजायर को टक्कर देने वाली होंडा अमेज पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान होंडा अमेज (Honda Amaze) पर अधिकतम 65,000 रुपये तक की बचत कर सकत हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं होंडा अमेज के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन के तौर पर अमेज में आगे की हनीकॉम्ब पैटर्न वाली बड़ी ग्रिल है जिसके दोनों ओर इंटीग्रेटेड DRLs के साथ स्लीकर LED हेडलैम्प हैं। ग्रिल के ऊपर एक कनेक्टेड क्रोम स्ट्रिप और एक अपग्रेडेड क्लैमशेल बोनट एक प्रीमियम टच देते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कार में हैं धांसू फीचर्स

कार के केबिन में ग्राहकों को 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। वहीं, ग्राहकों को कार के अंदर डुअल-टोन कलर स्कीम, एक वायरलेस फोन चार्जर और सिंगल-पैन सनरूफ भी दिया गया है।

6-एयरबैग से लैस है कार

दूसरी ओर सेफ्टी के लिहाज से देखें तो सेडान के सभी वैरिएंट में अब 6-एयरबैग दिया गया है। इसके अलावा, कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) टेक्नोलॉजी भी दी गई है। अमेज की एक्स-शोरूम प्राइस 7.45 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक जाती है।

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

पावरट्रेन के तौर पर कार में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बरकरार रखा गया है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 110Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि भारतीय मार्केट में होंडा अमेज का मुकाबला मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर जैसी कारों से होता है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।