Hindi Newsऑटो न्यूज़honda amaze including these are the 5 cheapest car options with level-2 adas
खरीदनी है लेवल-2 ADAS फीचर्स वाली कार तो ये रहे 5 सबसे सस्ते ऑप्शन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

खरीदनी है लेवल-2 ADAS फीचर्स वाली कार तो ये रहे 5 सबसे सस्ते ऑप्शन, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

संक्षेप:

एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS अब सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रहा। बता दें कि साल 2025 में कई किफायती कारें भी Level-2 ADAS जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स के साथ आ रही हैं जो ड्राइविंग को ज्यादा सेफ बनाते हैं।

Nov 17, 2025 07:08 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS अब सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रहा। बता दें कि साल 2025 में कई किफायती कारें भी Level-2 ADAS जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स के साथ आ रही हैं जो ड्राइविंग को ज्यादा सेफ बनाते हैं। एचटी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, भारत में 10 से 15 लाख रुपये के बजट वाले सेगमेंट में अब ऐसे कई मॉडल उपलब्ध हैं जो ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल तक ऑफर कर रहे हैं। यहां जानिए उन टॉप-5 सबसे किफायती कारों के बारे में जो Level-2 ADAS के साथ आती हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा अमेज

इस लिस्ट की सबसे किफायती ADAS वाली कार होंडा अमेज है। इसके टॉप मॉडल ZX (1.2-लीटर पेट्रोल) में Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Automatic Emergency Braking जैसे बड़े सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ध्यान रहे, ADAS सिर्फ इसी हाईएंड वैरिएंट में मिलता है। इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.15 से 10 लाख रुपये के बीच है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda City

Honda City

₹ 12.38 - 16.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 11.07 - 17.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.9 - 14.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन भी ADAS के साथ आती है। यह फीचर इसके 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल + 6-स्पीड गियरबॉक्स वाले Fearless+ PS वैरिएंट में दिया गया है। नेक्सन पहले ही अपनी सेफ्टी रेटिंग, स्टाइल और फीचर्स के लिए मशहूर है। अब ADAS मिलने से यह और भी ज्यादा भरोसेमंद और फीचर-रिच ऑप्शन बन गई है।

महिंद्रा XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ADAS देने वाली सबसे मजबूत ऑप्शन में से एक है। इसकी AX5L और AX7L ट्रिम्स में Level-2 ADAS मिलता है जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। मोटर ऑप्शन में कंपनी 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल दोनों देती है जिससे ग्राहकों के पास भरपूर चॉइस रहती है।

होंडा सिटी

मिड-साइज सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी भी अब ADAS से लैस हो चुकी है। कंपनी के Honda Sensing सिस्टम (Level-2 ADAS) को इसके V, VX और ZX वैरिएंट्स में दिया गया है। इसमें लेन ड्राइविंग असिस्ट, क्रैश अवॉइडेंस सिस्टम और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। बता दें कि 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वाली City ADAS ट्रिम्स की एक्स-शोरूम कीमतें 12.69 से 16.07 लाख रुपये के करीब हैं।

हुंडई वरना

इस लिस्ट की सबसे फीचर-लोडेड मिड-साइज सेडान है हुंडई वरना जो ADAS के मामले में काफी आगे है। इसमें हुंडई SmartSense (Level-2 ADAS) दिया गया है जिसमें लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल हैं। वरना में 1.5-लीटर टर्बो और 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। कीमत की बात करें तो ADAS वाले वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 15 से 17 लाख रुपये के बीच रहती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।