Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Amaze Discount Rs 67000 In November 2025
इस कार पर आया ईयर एंड डिस्काउंट, एक झटके में हो गई ₹67000 सस्ती; कीमत घटकर बस इतनी रह गई

इस कार पर आया ईयर एंड डिस्काउंट, एक झटके में हो गई ₹67000 सस्ती; कीमत घटकर बस इतनी रह गई

संक्षेप:

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी कारों के लिए नवंबर 2025 डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। इसे ईयर एंड डिस्काउंट भी माना जा रहा है। कंपनी इस महीने अपनी प्रीमियम और सबसे ज्यादा बिकने वाली अमेज सेडान पर 67,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

Tue, 4 Nov 2025 03:01 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी कारों के लिए नवंबर 2025 डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। इसे ईयर एंड डिस्काउंट भी माना जा रहा है। कंपनी इस महीने अपनी प्रीमियम और सबसे ज्यादा बिकने वाली अमेज सेडान पर 67,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस कार को खरीदने वाले ग्राहकों को लॉयल्टी, एक्सचेंज और कॉरपोरेट और कैश डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा अमेज के V, VX और ZX वैरिएंट पर मिलेगा। बता दें कि अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.97 लाख रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट अमेज के 3rd जनरेशन मॉडल पर दे रही है। नई अमेज में 28 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जिसमें ESC, ब्लाइंड-स्पॉट सहायता के लिए एक लेन वॉच कैमरा, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग शामिल हैं। अमेज का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला मारुति डिजायर, हुंडई वरना, हुंडई ऑरा जैसे मॉडल से होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.41 - 12.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6.54 - 9.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 6 - 9.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस महीने ये 2 SUV ग्राहकों का दिल जीतने आ रहीं, इसमें एक 7-सीटर भी शामिल

न्यू अमेज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

होंडा ने न्यू अमेज को तीन वैरिएंट V, VX और ZX में लॉन्च किया है। अमेज ZX के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और अमेज CVT के लिए रिमोट स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट, रियरव्यू और लेन-वॉच कैमरा, ऑटो हेडलैंप और वाइपर जैसी फीचर्स भी दिए हैं। नए एक्सटीरियर, इंटीरियर और कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स की मदद से न्यू अमेज ग्राहकों की पसंद आ रही है। कंपनी ग्राहकों को एक्सेसरी के तौर में ऑप्शनल सीट कवर भी दे रहा है, जो एक्स्ट्रा कीमत पर सीट वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन जैसे फीचर्स देता है।

अपडेटेड थर्ड-जेनरेशन अमेज में सिंगल 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया है। सभी वैरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसमें मिलने वाला पेट्रोल इंजन 89bhp की पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। माइलेज की बात करें तो इसके मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 18.65kmpl का है। वहीं, ऑटोमैटिक वैरिएंट का माइलेज 19.46kmpl का है। कंपनी अब इसमें 360 डिग्री कैमरा भी ऑफर कर रही है।

ये भी पढ़ें:ई-कार बेचने में ये कंपनी निकल गई बहुत आगे; MG, महिंद्रा, हुंडई आसपास भी नहीं रही

पुरानी अमेज को क्रैश टेस्ट में सिर्फ 2-स्टार रेटिंग मिली थी। कम रेटिंग मिलने की बड़ी वजह कर्टेन एयरबैग और ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) जैसे कुछ फीचर्स की कमी का होना था। ऐसे में नई अमेज कई एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे 5-स्टार क्रैश रेटिंग दिला सकते हैं। नए मॉडल में 28 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जिसमें ESC, ब्लाइंड-स्पॉट सहायता के लिए एक लेन वॉच कैमरा, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, सभी 5 लोगों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।