ऐक्टिवा लेने का प्लान कर दीजिए कैंसल, आने वाला है Honda का यह धाकड़ स्कूटर, गजब है लुक
अगर आप भी होंडा के फैन हैं और एक नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी जल्द भी अपना एक नया स्कूटर ला सकती है। इसका नाम Honda Airblade है। यह एक मैक्सी स्टाइल स्कूटर है, जो पावरफुल इंजन ऑप्शन में आता है।

होंडा ऐक्टिवा कंपनी के टॉप सेलिंग स्कूटर्स में से एक है। कंपनी के पोर्टफोलियो में और भी टू-वीलर्स हैं, जो इंडियन बायर्स को काफी पसंद हैं। ऐसे में अगर आप भी होंडा के फैन हैं और एक नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द भी अपना एक नया स्कूटर ला सकती है। इसका नाम Honda Airblade है। यह एक मैक्सी स्टाइल स्कूटर है, जो दो इंजन ऑप्शन- 125 सीसी और 160 सीसी में आता है। कंपनी ने इसे भारत में पेटेंट करा लिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्कूटर बहुत जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री करेगा।






125cc और 160cc वर्जन में उपलब्ध
होंडा के ऐक्टिवा और डियो स्कूटर की जबर्दस्त सेल होती है। ऐक्टिवा एक फैमिली स्कूटर। जबकि, डियो एक स्पोर्टी स्कूटर है। अपकमिंग मैक्सी-स्टाइल स्कूटर की बात करें, तो यह सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट, अप्रिलिया एसएक्सआर (अब बंद हो चुका), हीरो जूम 160 और यामाहा एयरोक्स 155 इसी सेगमेंट के स्कूटर हैं। होंडा अब अपने एयरब्लेड मैक्सी स्कूटर के साथ इस बढ़ते सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में लग गया है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में भारत में एयरब्लेड पेटेंट भी कराया गया है। ग्लोबल लेवल पर, होंडा एयरब्लेड 125cc और 160cc वर्जन में उपलब्ध है। भारत में फाइल किए गए डिजाइन पेटेंट को देख कर यह नहीं कहा जा सकता कि यह 125cc है या 160cc।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda NX200
₹ 1.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Karizma XMR
₹ 1.84 - 1.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Karizma XMR 250
₹ 2 - 2.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Revolt Motors RV400 BRZ
₹ 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एयरोक्स 155 की तरह एक स्पोर्टी/मैक्सी स्कूटर
डिजाइन की बात करें, तो होंडा एयरब्लेड एक स्टाइलिश स्कूटर है। यह हीरो जूम 160 और सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट की तरह पूरी तरह से मैक्सी स्कूटर नहीं है, बल्कि एयरोक्स 155 की तरह एक स्पोर्टी/मैक्सी स्कूटर है। होंडा एयरब्लेड 160 में एप्रन पर लगे प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स हैं, जिन्हें होंडा क्रिस्टल लाइट टेक्नोलॉजी कहती है। इसके ऊपर एक चौड़ी एलईडी डीआरएल और उसके ऊपर एलईडी टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। पीछे की एलईडी टेल लाइट्स, स्टेप वाली सीट और रियर ग्रैब रेल इसके लुक को और शानदार बनाने का काम करते हैं।
200 किमी तक की रेंज
एयरब्लेड एक स्टेप-थ्रू स्कूटर नहीं है और इसके बीच में एक स्पाइन है, जहां फ्यूल टैंक मौजूद है। इस डिजाइन से सीट के नीचे जगह बढ़ जाती है। एयरब्लेड में इसकी कैपेसिटी 23.2 लीटर है। फ्यूल टैंक में 4.4 लीटर फ्यूल आता है और कंपनी 44.8 किमी/लीटर का माइलेज क्लेम करती है। इस हिसाब से होंडा एयरब्लेड 160 एक बार फ्यूल भरवाने पर लगभग 200 किमी तक की रेंज ऑफर करती है।
15 बीएचपी की पावर और 14.8 एनएम का टॉर्क
इंडियन मार्केट के लिए होंडा एयरब्लेड 160, एयरब्लेड 125 के मुकाबले अधिक बेहतर ऑप्शन है। एयरब्लेड 160 में 156.93 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 15 बीएचपी और 14.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सीट की ऊंचाई 775 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 145 मिमी है। एयरब्लेड 160 का वजन 113 किलोग्राम है, जो एयरोक्स 155 के 126 किलोग्राम से कम है। फीचर्स की बात करें तो, होंडा एयरब्लेड में ऑल एलईडी लाइटिंग, सीट के नीचे यूएसबी पोर्ट, कीलेस गो के साथ होंडा स्मार्ट की, फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस, फ्रंट और रियर में 14 इंच के अलॉय वील, 90/80-14 फ्रंट और 100/80-14 रियर टायर, आरएसयू टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ बहुत कुछ मिलता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


