होंडा फैन्स के लिए गुड न्यूज, शुरू हुई इन नए स्कूटर और बाइक की बुकिंग, लिस्ट में ADV160 भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

होंडा की अपकमिंग ADV160, Rebel 300, XR300L और XR300 Rally की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार देश के कई ऑथराइज्ड होंडा BigWing डीलरशिप सोशल मीडिया के जरिए इनकी बुकिंग शुरू होने का प्रोमोशन कर रहे हैं।

Honda ADV 160
होंडा ADV 160
Honda Rebel 300
केवल
₹3,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की अपकमिंग ADV160, Rebel 300, XR300L और XR300 Rally की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू हो गई है। रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार देश के कई ऑथराइज्ड होंडा BigWing डीलरशिप सोशल मीडिया के जरिए इनकी बुकिंग या बुकिंग इंटरेस्ट लेने की शुरुआत करने का प्रोमोशन कर रहे हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda CB350
₹ 1.97 - 2 लाख
EMI केवल₹2,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hness CB350
₹ 1.92 - 1.97 लाख
EMI केवल₹2,600/ माह
अपनी EMI जानें
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल₹1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें

डीलर्स ने शुरू किया बुकिंग प्रमोशन

देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑथराइज्ड होंडा BigWing डीलर्स के शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में ADV160, XR300 Rally और Rebel 300 के लिए बुकिंग उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इससे पता चलता है कि होंडा इन नए मॉडल्स को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में लगी है। हालांकि, जब तक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होती, तब तक इन बुकिंग्स को डीलर-लेवल बुकिंग या एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर ही देखना चाहिए। कंपनी ने अभी ऑफिशियल बुकिंग अमाउंट, प्राइस, लॉन्च डेट या डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है।

होंडा ADV160

ADV160 भारत में होंडा का पहला एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी-स्कूटर बन सकता है। इसमें 156.9cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो E85 फ्लेक्स-फ्यूल के लिए भी तैयार है। स्कूटर में 27 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, होंडा RoadSync, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और होंडा Selectable Torque Control जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। खास बात यह है कि होंडा ADV160 का प्रोडक्शन भारत में करने की सोच रही है। इससे इसकी कीमत पूरी तरह इंपोर्ट किए जाने वाले मैक्सी-स्कूटर्स के मुकाबले कॉम्पेटिटिव रखी जा सकती है।

फोटो: रशलेन

होंडा XR300L और XR300 Rally

होंडा XR300L और XR300 Rally दोनों में 293.5cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जिसमें ऑयल कूलर दिया गया है। दोनों मोटरसाइकिलों को ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के साथ लाया जाएगा, लेकिन इनके इस्तेमाल का मकसद अलग है। XR300L हल्की और ज्यादा ट्रेल-फोकस्ड बाइक है, जिसे डेली राइडिंग के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें Pro-Link रियर सस्पेंशन, होंडा Selectable Torque Control और स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, XR300 Rally में रैली-स्टाइल बॉडीवर्क, बेहतर विंड प्रोटेक्शन, टूरिंग के लिए आरामदायक राइडिंग पोजिशन और होंडा RoadSync कनेक्टिविटी जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं। डीलर्स का इसकी बुकिंग के प्रोमोशन किए जाने से पता चलता है कि कंपनी इसके लॉन्च से पहले ग्राहकों की दिलचस्पी का आकलन कर रही है।

होंडा Rebel 300

होंडा Rebel 300 कंपनी की नई एंट्री-लेवल क्रूजर मोटरसाइकिल होगी। इसमें 286cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा। बाइक का डिजाइन लो-स्लंग राइडिंग पोजिशन, बॉबर-इंस्पायर्ड स्टाइल और कम सीट हाइट के साथ आएगा। Rebel 300 को Standard और E-Clutch वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फीचर्स में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, TFT डिस्प्ले, होंडा RoadSync, नेविगेशन और डुअल-चैनल ABS शामिल हैं।

होंडा के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

होंडा ने पिछले महीने भारत में अपने नए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के तहत इन मॉडल्स को शोकेस किया था। कंपनी ने बताया था कि नए मॉडल्स को फेज वाइज इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और हर मॉडल की कीमत के साथ अवेलेबिलिटी लॉन्च के करीब रिवील की जाएगी। फिलहाल होंडा की ओर से इन मोटरसाइकिलों और स्कूटर की ऑफिशियल लॉन्च डेट, कीमत और बुकिंग अमाउंट की जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए डीलर्स की ओर से किए जा रहे बुकिंग संबंधी पोस्ट को ऑफिशियल बुकिंग मानने से पहले होंडा की अनाउंसमेंट का इंतजार करना बेहतर होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़होंडा फैन्स के लिए गुड न्यूज, शुरू हुई इन नए स्कूटर और बाइक की बुकिंग