
यूं ही देश का नंबर-1 स्कूटर नहीं कहलाता ये मॉडल, महज 24 साल में 3.5 करोड़ घरों तक पहुंच चुका
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने पॉपुलर एक्टिवा सीरीज के एक्टिवा 110, एक्टिवा 125 और एक्टिवा-i की 35 मिलियन यानी 3.5 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का महत्वपूर्ण माइलस्टोन पार किया है। यह उपलब्धि एक्टिवा की देशभर के ग्राहकों के बीच मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को दर्शाती है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने पॉपुलर एक्टिवा सीरीज के एक्टिवा 110, एक्टिवा 125 और एक्टिवा-i की 35 मिलियन यानी 3.5 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का महत्वपूर्ण माइलस्टोन पार किया है। यह उपलब्धि एक्टिवा की देशभर के ग्राहकों के बीच मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को दर्शाती है। यह माइलस्टोन 24 सालों की अवधि में हासिल किया गया है। बड़े महानगरों से लेकर छोटे कस्बों तक, एक्टिवा की मौजूदगी पूरे भारत में है। 2001 में लॉन्च होने के बाद से ही एक्टिवा ने देश में टू-व्हीलर ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा बदल दी है, जिससे लोगों को भरोसेमंद और आसान मोबिलिटी का अनुभव मिला है।






HMSI की ग्रोथ में एक्टिवा ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है और भारतीय दोपहिया बाजार में ब्रांड की मजबूत मौजूदगी को बढ़ाया है। एक्टिवा की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि होंडा भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को गहराई से समझता है आसान चलाने का अनुभव, लगातार परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज और निश्चिंत सफर। समय के साथ एक्टिवा ने खुद को लगातार अपडेट किया है, लेकिन अपनी इन मूल विशेषताओं से कभी समझौता नहीं किया। पहले 10 मिलियन एक्टिवा ग्राहकों का आंकड़ा 2015, 20 मिलियन का 2018 और अब 35 मिलियन का 2025 में पूरा हुआ जो लाखों ग्राहकों के अटूट भरोसे की कहानी बयां करता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero Destini 125
₹ 80,450 - 91,700

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki Access 125
₹ 77,284 - 93,877

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha Fascino 125
₹ 80,750 - 1.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Jupiter 125
₹ 75,600 - 86,400

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Activa 6G
₹ 74,369 - 87,693

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एक्टिवा की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह है इसकी बदलते वक्त के साथ ढलने की ताकत। सालों से इस स्कूटर ने टेक्नोलॉजी और ग्राहक एक्सपीरियंस में जरूरी बदलाव किए हैं। आज भी ये फैमिली की पहली पसंद बना हुआ है। एक्टिवा ई: की लॉन्चिंग ने इस सफर को एक नया मोड़ दिया, जिससे लोगों को परफॉर्मेंस और कम्फर्ट के साथ ज़्यादा ऑप्शन मिले। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, HMSI ने अगस्त 2025 में एक्टिवा और एक्टिवा 125 के एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किए जो इंडिया के सबसे पसंदीदा स्कूटर को एक नया अंदाज देते हैं।
HMSI का डीलर नेटवर्क पूरे भारत में मजबूती से फैला हुआ है, जिससे एक्टिवा चलाने वालों को बिक्री और सेवा की आसान सुविधा मिलती है। इसी वजह से यह स्कूटर हर उम्र और हर इलाके में लोगों की पसंद बन गया है। एक्टिवा के 110cc और 125cc रूपों के अलावा, कंपनी के स्कूटरों में 110cc और 125cc में DIO भी शामिल है। मोटरसाइकिल श्रेणी में कंपनी के पास 100-110cc में शाइन 100, शाइन 100 DX और लिवो 125cc में शाइन 125, SP125 और CB125 हॉर्नेट 160cc में यूनिकॉर्न और SP 160 और 180-200cc में Hornet 2.0 और NX200 जैसे दमदार विकल्प मौजूद हैं।
HMSI ने बिजली से चलने वाले वाहनों की दुनिया में एक्टिवा ई: और QC1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ कदम रखा है। होंडा की प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री के लिए दो खास शोरूम फॉर्मेट हैं 'बिगविंग टॉपलाइन', जो बड़े शहरों में 200 से 1800 सीसी तक की पूरी प्रीमियम बाइक रेंज के लिए है, और 'बिगविंग', जो 200 से 500 सीसी वाली मिड-साइज बाइक्स के लिए है। कंपनी की बाइक रेंज में कई दमदार मॉडल शामिल हैं जैसे नई CB350, हाइनेस CB350, CB350C, CB350RS, CB300F, CB300R, NX500, CB650R, CBR650R, XL750 Translp, Rebel 500, CB750 Hornet, X-DV, Hornet 1000 SP, CBR1000RR-R Fireblade और Gold Wing Tour। इसके अलावा, Hornet 2.0 और NX200 अब बिगविंग शोरूम से ही मिल रही हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




