इस स्कूटर को नंबर-1 से हटाना नामुमकिन! इसे 30 दिनों में 2,18,932 लोगों ने खरीदा; 11 मॉडल छूटे पीछे
भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो एक बार फिर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो एक बार फिर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। होंडा एक्टिवा को बीते महीने कुल 2,18,932 नए ग्राहक मिले। इस दौरान होंडा एक्टिवा की बिक्री में सालाना आधार पर 19 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 1,83,265 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
चौथे नंबर पर रही होंडा शाइन
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन 125 रही। होंडा शाइन 125 ने इस दौरान 13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,52,415 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सीबी यूनिकॉर्न 150 रही। होंडा सीबी यूनिकॉर्न 150 ने इस दौरान कुल 37,617 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा डीआईओ रहा। होंडा डीआईओ ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 18,230 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda SP160
₹ 1.13 - 1.19 लाख
Honda CB1000 Hornet SP
₹ 12.36 लाख
Honda Shine 100
₹ 63,191
Honda Shine 125
₹ 80,852 - 85,211
Honda Activa 125
₹ 88,339 - 91,983
होंडा हॉरनेट को मिले 4000 ग्राहक
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर होंडा शाइन 100cc रही। होंडा शाइन ने इस दौरान 80 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,157 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा डीआईओ 125 रही। होंडा डीआईओ 125 ने इस दौरान कुल 13,229 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सीबी 125 हॉरनेट रही। होंडा सीबी 125 हॉरनेट को इस दौरान कुल 4,058 नए ग्राहक मिले।
दसवें नंबर पर रही होंडा एसपी 160
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा सीबी 350 रही। होंडा सीबी 350 ने इस दौरान 62 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,821 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा एसपी 160 रही। होंडा एसपी 160 ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,271 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा H'ness CB350 रही। होंडा H'ness CB350 ने इस दौरान 55 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,041 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
64 यूनिट बिकी एक्टिवा इलेक्ट्रिक
अगर कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की बात करें तो होंडा ने इसमें भी अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। बीते जून, 2026 में होंडा के क्यूसी1 (QC1) इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय मार्केट में कुल 472 नए ग्राहक मिले। वहीं, दूसरी तरफ, ग्राहकों के बीच लंबे समय से चर्चा में रही होंडा एक्टिवा ई (Activa e) को इस दौरान मार्केट में महज 64 नए ग्राहक मिले। कंपनी आने वाले दिनों में ग्राहकों की मांग को देखते हुए अपने इस इलेक्ट्रिक सेगमेंट को और तेजी से बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


