Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Activa Best Selling Scooter In October 2025
जलवा हो तो ऐसा! सिर्फ 1 महीने में 3.26 लाख लोगों ने खरीद लिया ये स्कूटर, 1 लीटर पेट्रोल में 52Km माइलेज

जलवा हो तो ऐसा! सिर्फ 1 महीने में 3.26 लाख लोगों ने खरीद लिया ये स्कूटर, 1 लीटर पेट्रोल में 52Km माइलेज

संक्षेप:

होंडा एक्टिवा एक बार फिर देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर सामने आया है। अक्टूबर में इसकी 3.26 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। पिछले महीने टॉप-10 बिकने वाले टू-व्हीलर्स की लिस्ट में तीन स्कूटर शामिल रहे। इसमें एक्टिवा के साथ टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस रहे।

Nov 25, 2025 10:37 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

होंडा एक्टिवा एक बार फिर देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बनकर सामने आया है। अक्टूबर में इसकी 3.26 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। पिछले महीने टॉप-10 बिकने वाले टू-व्हीलर्स की लिस्ट में तीन स्कूटर शामिल रहे। इसमें एक्टिवा के साथ टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस रहे। इन तीनों मॉडल में एक्टिवा और जुपिटर को सालाना ग्रोथ मिली। जबकि, एक्सेस को हल्की गिरावट का सामना करना पड़ा। टॉप-10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में इन तीनों मॉडल का मार्केट शेयर करीब 35% रहा। खास बात ये रही कि टॉप-10 की लिस्ट में किसी भी इलेक्ट्रिक मॉडल को जगह नहीं मिली। चलिए इन तीनों मॉडल की सेल्स को देखते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
टॉप-3 स्कूटर मॉडल सेल्स अक्टूबर 2025
नंमॉडलअक्टूबर 2025अक्टूबर 2024अंतरग्रोथ % YoYमार्केट शेयर %
2होंडा एक्टिवा3,26,5512,66,80659,74522.3922.25
5टीवीएस जुपिटर1,18,8881,09,7029,1868.378.1
7सुजुकी एक्सेस70,32774,813-4,486-64.79

होंडा एक्टिवा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

न्यू जनरेशन एक्टिवा H-Smart के साथ एक स्मार्ट-चाबी दे रही है। इस चाबी की मदद से कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे। जैसे आप स्कूटर से जैसे ही 2 मीटर की दूरी पर जाएंगे ये अपने आप लॉक हो जाएगा। जैसे ही इस पास आएंगे ये अनलॉक हो जाएगा। पेट्रोल डवालने के लिए आपको इसका फ्यूल लिड खोलने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि स्मार्ट-चाबी की मदद से ही इसे ओपन कर पाएंगे। यदि पार्किंग में कई स्कूटर के बीच इसे ढूंढने में मुश्किल हो रही है तब भी स्मार्ट-चाबी की मदद से इसे लोकेट कर पाएंगे। इसमें एंटी-थेफ्ट फंक्शन होने से सेफ्टी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें:मोटरसाइकिल का मतलब सिर्फ ये एक मॉडल, एक बार फिर बना नंबर-1

इस न्यू जनरेशन स्कूटर में स्टैंडर्ड वैरिएंट की तरह साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। इसमें अलॉय व्हील्स को नए डिजाइन के साथ लाया गया है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-रियर स्प्रिंग और दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, डिजाइन के लिहाज से इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:5-स्टार हासिल करने में कारों का 'छूटेगा पसीना'! BNCAP 2.0 का आया प्रपोजल

होंडा ने एक्टिवा H-Smart के इंजन में कोई चेंजेस नहीं किया है। यानी इसमें वही पुराना इंजन मिलेगा जो पहले से एक्टिवा में मिल रहा है। बता दें कि एक्टिवा में BS6 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। GEAR UPDATE द्वारा अपलोड किए गए वीडियो के मुताबिक न्यू एक्टिवा ने आधा लीटर पेट्रोल में 26km का माइलेज दिया। यानी एक लीटर पेट्रोल में ये 52Km का माइलेज देगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।