बजट रखिए तैयार! भारतीय मार्केट में वापसी की तैयारी में होंडा की ये 3 धांसू कार, जानिए कब होगी एंट्री
होंडा इंडिया भारतीय मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने नए बिजनेस प्लान का खुलासा किया है। इसके तहत कंपनी FY 2026-2027 के दौरान भारत में 6 नई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है।

अगर आप भी होंडा की गाड़ियों के दीवाने हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। होंडा कार्स इंडिया भारतीय मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने नए बिजनेस प्लान का खुलासा किया है, जिसके तहत वे वित्तीय वर्ष 2026-2027 के दौरान भारत में 6 नई गाड़ियां लॉन्च करने वाले हैं। इस लिस्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि कंपनी अपनी तीन सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक गाड़ियां यानी Civic, Accord और CR-V को भारत में वापस लाने पर विचार कर रही है। खास बात यह है कि इस बार ये सभी गाड़ियां बेहद मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ सीधे CBU रूट के जरिए भारत आएंगी। आइए जानते हैं कंपनी की अपकमिंग कारों के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से।
होंडा सिविक हाइब्रिड
होंडा सिविक भारत में हमेशा से ही अपने स्पोर्टी लुक और शानदार परफॉर्मेंस के लिए युवाओं की पहली पसंद रही है। अब यह कार नए हाइब्रिड अवतार में वापस आने के लिए तैयार है। ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होंडा सिविक हाइब्रिड में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह होंडा के मॉडर्न e:HEV डुअल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करता है। यह पावरफुल सेटअप मिलकर 200bhp की ताकत और 315Nm का शानदार टॉर्क जेनरेट करता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda ZR-V
₹ 40 लाख से शुरू
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
Honda Elevate EV
₹ 18 लाख से शुरू
Honda 0 Alpha
₹ 17 - 22 लाख
Honda Super One
₹ 20 - 21 लाख
Mercedes-Benz V-Class
₹ 1.4 करोड़ से शुरू
होंडा एकॉर्ड हाइब्रिड
लग्जरी और कंफर्ट के मामले में होंडा एकॉर्ड का नाम सबसे ऊपर आता है। इस प्रीमियम सेडान के नए हाइब्रिड वर्जन में भी 2.0-लीटर का दमदार इंजन मिलता है, जिसे एक एडवांस इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-आयन बैटरी पैक से जोड़ा गया है। यह पूरा सिस्टम कार को 204bhp की कड़क पावर और 335Nm का टॉर्क देता है। रफ्तार के शौकीनों के लिए यह कार किसी तोहफे से कम नहीं होगी। यह महज 7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। साथ ही इसकी टॉप स्पीड 190 किमी प्रति घंटा है।
होंडा CR-V हाइब्रिड
एसयूवी लवर्स के लिए होंडा की CR-V हमेशा से एक मजबूत और भरोसेमंद ऑप्शन रही है। नई CR-V हाइब्रिड में भी कंपनी ने 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ अपना सिग्नेचर डुअल मोटर e:HEV हाइब्रिड सिस्टम दिया है। यह दमदार एसयूवी मार्केट में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों ऑप्शंस के साथ आ सकती है। इसका इंजन 204bhp की पावर और 335Nm का टॉर्क देता है। इससे यह भारी-भरकम एसयूवी भी सिर्फ 8 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।
क्या है होंडा का फ्यूचर प्लान?
इन तीन आइकॉनिक कारों के अलावा होंडा के पिटारे में और भी बहुत कुछ है। कंपनी ने हाल ही में अपनी पॉपुलर सेडान 'सिटी' का फेसलिफ्ट मॉडल नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इसके तुरंत बाद कंपनी अपनी नई 'ZR-V हाइब्रिड एसयूवी' को मार्केट में उतारेगी। वहीं, इस साल के आखिरी महीनों में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी 'होंडा एलिवेट' को भी एक नया मिडलाइफ अपडेट मिलने जा रहा है। यही नहीं, साल 2027 में होंडा अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार '0 अल्फा' (0 Alpha) लॉन्च करके भारतीय ईवी मार्केट में भी कदम रख देगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


