इस स्कूटर के लिए मची लूट, मार्च में करीब 2.6 लाख लोगों ने खरीदा, 270% बढ़ी इस धांसू बाइक की सेल

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

होंडा ऐक्टिवा की मार्च 2026 में जबर्दस्त सेल हुई है। इसकी करीब 2.6 लाख (2,59,670) यूनिट की सेल हुई। वहीं, बाइक्स की बात करें, तो CB 350 की सेल में 270 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ देखी गई है।

इस स्कूटर के लिए मची लूट, मार्च में करीब 2.6 लाख लोगों ने खरीदा, 270% बढ़ी इस धांसू बाइक की सेल

होंडा टू-वीलर्स की मार्च 2026 में शानदार सेल रही है। मार्च में कंपनी की जबर्दस्त ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दिखी है। Autopunditz की रिपोर्ट के अनुसार होंडा के स्कूटर्स का परफॉर्मेंस बाइक्स से बेहतर रहा। सेल के मामले में ऐक्टिवा नंबर 1 रही। रिपोर्ट की मानें, तो मार्च 2026 में 2,59,670 ऐक्टिवा सेल हुई, जो मार्च 2025 के मुकाबले 37% ज्यादा है। वहीं, बाइक्स में टॉप पोजिशन पर होंडा शाइन 125 रही। होंडा ने मार्च 2026 में कुल 5,12,303 यूनिट्स की डिलीवरी दर्ज की, जो पिछले वर्ष की 4,01,411 यूनिट्स की तुलना में 28% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दिखाता है। हालांकि, कंपनी का मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ रेट 0% रहा, जिससे पता चलता है कि फाइनेंशियल ईयर के आखिर में सेल की स्पीड सुस्त पड़ गई। आइए डीटेल में जानते हैं होंडा की सेल्स के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

स्कूटर्स में ऐक्टिवा का दबदबा

होंडा ऐक्टिवा की मार्च 2026 में टोटल 259670 यूनिट्स की सेल हुई। यह मार्च की 1,89,735 यूनिट्स से 37 पर्सेंट ज्यादा है। फरवरी 2026 में ऐक्टिवा के सेल 2,54,449 यूनिट थी। इस हिसाब से मार्च 2026 में सेल में 2 पर्सेंट की मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ भी दिखी। डिओ की सेल में 1 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर गिरावट देखी गई। मार्च 2025 में डिओ की सेल 16831 यूनिट थी, जो मार्च 2026 में 16,685 यूनिट ही रही। हालांकि, इसकी मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ में 44 पर्सेट का इजाफा देखा गया। यह फरवरी 2026 की 11558 यूनिट से उछल कर 16685 यूनिट पर पहुंच गई। डिओ 125 की बात करें, तो इसकी सेल स्टेबल रही लेकिन मंथ-ऑन-मंथ सेल में 13 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Shine 125

Honda Shine 125

₹ 80,852 - 85,211

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 125

Honda Activa 125

₹ 88,339 - 91,983

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine 100

Honda Shine 100

₹ 63,191

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine

Honda Shine

₹ 80,852 - 86,211

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 6G

Honda Activa 6G

₹ 74,369 - 87,693

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बाइक्स में शाइन 125 का जलवा

होंडा बाइक्स की बात करें, तो शाइन 125 ने अपना जलवा दिखाया है। शाइन 125 की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 8 पर्सेंट रही। पिछले साल मार्च में इसकी 1,35,383 यूनिट की सेल हुई थी, जो मार्च 2026 में बढ़ कर 1,46,657 हो गई। शाइन की बात करें, तो इसकी सेल में 68 पर्सेट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ देखी गई और मार्च 2026 में इसकी 26,441 यूनिट्स की सेल हुई।

यूनिकॉर्न और मिड-सेगमेंट

मिड-सेगमेंट में होंडा की CB 350 ने 270 पर्सेंट की धमाकेदाक ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हासिल की है। मार्च 2025 में इसकी केनव 1179 यूनिट्स की सेल हुई थी, जो इस साल सीधे 4365 यूनिट तक पहुंच गई। CB Unicorn की इस साल मार्च में 34358 यूनिट की सेल हुई, जो मार्च 2025 की 29363 यूनिट की सेल से 17 पर्सेंट ज्यादा है। CB H'Ness की जहां तक बात है, तो इसकी ईयर-ऑन-ईयर सेल में 7 पर्सेट की बढ़ोतरी हुई। मार्च 2025 में इसकी 2354 यूनिट की सेल हुई थी, जो इस साल मार्च में 2523 यूनिट रही। इसकी मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ 44 पर्सेट की रही, जो वाकई कमाल है। फरवरी 2026 में इसकी 1736 यूनिट बिकी थी, जो मार्च 2026 में 2523 यूनिट रही।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।