लॉन्ग राइड का है प्लान? ये 5 शानदार बाइक्स बनाएंगी आपके सफर को यादगार; देखें पूरी लिस्ट

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अकेले बाइक पर निकलना और मीलों लंबा रास्ता तय करना हर राइडर का एक सपना होता है। हालांकि, जब बात 2,000 किलोमीटर जैसे लंबे सफर की हो तो सिर्फ जोश काम नहीं आता।

लॉन्ग राइड का है प्लान? ये 5 शानदार बाइक्स बनाएंगी आपके सफर को यादगार; देखें पूरी लिस्ट

अकेले बाइक पर निकलना और मीलों लंबा रास्ता तय करना हर राइडर का एक सपना होता है। हालांकि, जब बात 2,000 किलोमीटर जैसे लंबे सफर की हो तो सिर्फ जोश काम नहीं आता। ऐसे में एक ऐसी बाइक की जरूरत होती है जो खराब रास्तों पर न थके और हाईवे पर आपको हवा से बातें कराए। भारत जैसे देश में आपको चमचमाते एक्सप्रेसवे भी मिलेंगे और पत्थरों भरे पहाड़ी रास्ते भी। ऐसे में यहां बाइक का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बाइक्स के बारे में जो एक लंबी सोलो ट्रिप के लिए एक शानदार ऑप्शन है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टीवीएस अपाचे RTX

टीवीएस की यह बाइक अपनी वर्सेटिलिटी के लिए जानी जाती है। इसमें 299cc का इंजन है जो हाईवे पर बहुत ही स्मूथ परफॉरमेंस देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला 'क्रूज कंट्रोल' और 'राइडिंग मोड्स' हैं जो लंबी दूरी के सफर में आपके हाथों को थकान से बचाते हैं। बता दें कि 200 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों को भी बड़ी आसानी से पार कर लेती है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450

अगर आपके सफर में पहाड़ और कच्चे रास्ते ज्यादा हैं तो हिमालयन से बेहतर कुछ नहीं। इसके नए 452cc के 'शेरपा' इंजन में इतनी ताकत है कि यह सामान से लदी होने के बावजूद खड़ी चढ़ाई आसानी से चढ़ जाती है। इसका 21-इंच का फ्रंट व्हील और लंबा सस्पेंशन खराब से खराब रास्तों को सोफे जैसा आरामदायक बना देता है। इसके अलावा, इसका गूगल मैप्स वाला टीएफटी डिस्प्ले सोलो राइडर्स के लिए वरदान है।

केटीएम 390 एडवेंचर

जो लोग तेज रफ्तार और टेक्नोलॉजी के दीवाने हैं उनके लिए केटीएम 390 एडवेंचर पहली पसंद होनी चाहिए। इसका 349cc का दमदार इंजन हाईवे पर बहुत फुर्तीला है जिससे ओवरटेक करना काफी आसान हो जाता है। इसमें कॉर्नरिंग एबीएस और क्विकशिफ्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं जो सफर को सुरक्षित और मजेदार बनाते हैं।

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 X

ट्रायम्फ की यह बाइक उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और परफॉरमेंस का मेल चाहते हैं। इसका डिजाइन काफी क्लासी है।इसकी काबिलियत किसी एडवेंचर बाइक से कम नहीं है। इसकी सीधी बैठने की पोजीशन कमर दर्द नहीं होने देती जो 2,000 किमी के सफर में बहुत जरूरी है। साथ में इसका दमदार 349cc का इंजन किसी भी सफर को आसान बना सकता है।

बीएमडब्ल्यू F 450 GS

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और एक प्रीमियम अनुभव चाहते हैं तो नई बीएमडब्ल्यू F 450 GS एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसका 420cc टू-सिलेंडर इंजन बेहद रिफाइंड है। इससे लंबी यात्रा के दौरान बाइक में कंपन महसूस नहीं होते। यह एक ऐसी बाइक है जो दिखने में जितनी भारी-भरकम है, चलाने में उतनी ही हल्की और भरोसेमंद है।

डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।