नए अवतार में एंट्री करने जा रही हीरो एक्सट्रीम 160R 4V, इस दिन होगी लॉन्च; जानिए कितनी बदलेगी बाइक
इंडिया में स्पोर्ट्स लुक वाली 160cc बाइक सेगमेंट का क्रेज इस टाइम काफी बढ़ा हुआ है। इसे देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प अपनी पॉपुलर बाइक एक्सट्रीम 160R 4V का नया 2026 मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इंडिया में स्पोर्ट्स लुक वाली 160cc बाइक सेगमेंट का क्रेज इस टाइम काफी बढ़ा हुआ है। बजाज की पल्सर N160 4V और टीवीएस की अपाचे RTR 160 4V दोनों ही हाल ही में कई नए फीचर्स और गूगल मैप्स मिररिंग जैसे स्मार्ट टेक के साथ मार्केट में आई हैं। अब इस सेगमेंट की पुरानी और धाकड़ खिलाड़ी हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी पॉपुलर बाइक एक्सट्रीम 160R 4V का नया और अपडेटेड 2026 मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 16 अक्टूबर, 2026 को इस नई बाइक को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं नई बाइक के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
देखने को मिलेगा नया डिजाइन
टीजर से साफ है कि 2026 हीरो एक्सट्रीम 160R 4V में आपको एक नया डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके टैंक के पास का एरिया, सीट, हेडलाइट्स और टेललाइट्स के लुक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव बनाया गया है। हालांकि, पिछले टीजर में जो रियर टायर हगर दिख रहा था, वह इस लेटेस्ट टीजर में नहीं नजर आ रहा है। इसके सिटिंग पोजीशन और हैंडलबार के एंगल यानी एर्गोनॉमिक्स में भी थोड़ा चेंज किया गया है। साथ ही बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी के लिए इसके ब्रेक्स को भी पहले से ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनाया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hero Xtreme 160R
₹ 1.14 - 1.2 लाख
TVS Apache RTR 160
₹ 1.14 - 1.28 लाख
TVS Apache RTR 160 4V
₹ 1.2 - 1.41 लाख
Yamaha FZ-FI V3
₹ 1.17 लाख
TVS Apache RTR 180
₹ 1.27 - 1.29 लाख
मिल सकता है नया TFT क्लस्टर
इस नई 2026 एक्सट्रीम 160R 4V में सबसे बड़ा अपडेट इसका नया TFT क्लस्टर होगा। अभी मार्केट में बिकने वाले मॉडल में सिर्फ LCD क्लस्टर मिलता है। इसमें केवल नॉर्मल टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। नए TFT डिस्प्ले के आने से इसमें गूगल मैप्स मिररिंग का ऑप्शन मिल सकता है। यह फीचर इसके दोनों कॉम्पिटिटर्स में पहले से आ रहा है। इसके अलावा, इसमें ऑटो ब्राइटनेस और लैप टाइमर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया जा सकता है।
कुछ ऐसा होगा बाइक का पावरट्रेन
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें कोई बड़ा चेंज होने के चांस काफी कम हैं। इसमें मौजूदा मॉडल वाला ही 163.2cc का सिंगल-सिलेंडर 4V इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 16.9bhp की पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावरफुल इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, कंपनी इस इंजन को पहले से थोड़ा और रिफाइन कर सकती है ताकि सिटी के ट्रैफिक में राइड करते टाइम ज्यादा बेहतर माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस मिले।
थोड़ी बढ़ सकती है कीमत
प्राइस की बात करें तो अभी बिक रही हीरो एक्सट्रीम 160R 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये से लेकर 1.38 लाख रुपये के बीच है। नए TFT क्लस्टर और नए लुक के आने की वजह से इसके नए 2026 मॉडल का प्राइस थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, मार्केट में पल्सर और अपाचे को सीधी टक्कर देने के लिए हीरो इसका प्राइस काफी सही रख सकती है। जो लोग एक स्पोर्टी, मस्कुलर और स्मार्ट फीचर्स वाली 160cc बाइक की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक बहुत बढ़िया ऑप्शन बनेगी।

