Hindi Newsऑटो न्यूज़Hero Vida VXZ Electric Bike Teased Ahead Of Debut In Just 2 Days
2 दिन बाद आ रही हीरो की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, कंपनी ने टीजर किया रिलीज; डिजाइन से उठ गया पर्दा

2 दिन बाद आ रही हीरो की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, कंपनी ने टीजर किया रिलीज; डिजाइन से उठ गया पर्दा

संक्षेप:

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी अपकमिंग विडा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट की टीजर इमेज जारी की हैं। जिसमें डिजाइन के खास अपडेट्स दिखाए गए हैं। यह भी बताया गया है कि यह अब तक की सबसे प्रोडक्शन-रेडी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हो सकती है।

Sun, 2 Nov 2025 03:46 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी अपकमिंग विडा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट की टीजर इमेज जारी की हैं। जिसमें डिजाइन के खास अपडेट्स दिखाए गए हैं। यह भी बताया गया है कि यह अब तक की सबसे प्रोडक्शन-रेडी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हो सकती है। प्रोजेक्ट VXZ नाम का यह नया कॉन्सेप्ट एक मस्कुलर स्ट्रीटफाइटर लुक वाला है। यह विडा सब-ब्रांड की लाइनअप को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

खास बात ये है कि VXZ को पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में "Ubex" कॉन्सेप्ट के तौर पर टीज किया गया था, जिसे कंपनी ने बाद में डिलीट कर दिया। अब पता चला है कि Ubex असल में एक अलग ऑफ-रोड बेस्ड कॉन्सेप्ट होगा जिसे EICMA 2025 में भी दिखाया जाएगा। इटली के मिलान में यह मोटरिंग एग्जिबिशन 4 नवंबर, 2025 को शुरू होगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ola Electric S1 Pro Sport

Ola Electric S1 Pro Sport

₹ 1.5 - 1.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 X 3 Gen

Ola Electric S1 X 3 Gen

₹ 94,999 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Nexus

Ampere Nexus

₹ 1.2 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:हैचबैक और SUVs की दम पर मारुति ने भरी हुंकार, महीनेभर में 2.20 लाख ग्राहक मिले

नए टीजर में पिछले डिजाइन प्रीव्यू की तुलना में कई स्टाइलिंग बदलाव दिखाए गए हैं। हेडलाइट क्लस्टर में अब एक पतली LED DRL सिग्नेचर और प्रोजेक्टर हेडलाइट के साथ एक शार्प हाउसिंग है। पिछले हिस्से में एक स्टेप्ड स्प्लिट सीट और स्प्लिट ग्रैब रेल हैं और आप इसमें 5-स्पोक एलॉय व्हील्स, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक भी देख सकते हैं।

मस्कुलर टैंक और चौड़े हैंडलबार सेटअप को भी टीजर से समझा जा सकता है। इंस्ट्रूमेंट पैनल ज़्यादातर एक TFT यूनिट होगा और इसमें राइड मोड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कनेक्टेड टेक्नोलॉजीज हो सकती हैं। VXZ में बेल्ट ड्राइव सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है। बेहतर सेंटर ऑफ ग्रेविटी के लिए इसमें कम ऊंचाई पर बैटरी पैक के साथ मिड माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:₹5.18 लाख की इस 7-सीटर को गुपचुप 13537 लोगों ने खरीद डाला, 6 एयरबैग से लैस

यह सेटअप बैलेंस्ड वजन डिस्ट्रीब्यूशन बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही. अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर एर्गोनॉमिक्स के लिए भी जगह छोड़ेगा। हीरो ने फिलहाल रेंज, बैटरी कैपेसिटी और आउटपुट फिगर्स सहित ज्यादातर टेक्निकल डिटेल्स को छिपाकर रखा है। विडा VXZ में अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।