हीरो विडा की ग्लोबल एंट्री; नेपाल में लॉन्च किए 2 धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, फुल चार्ज में दौड़ेगी 140 KM
हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड 'विडा' (Hero VIDA) ने नेपाल में कदम रखकर अपनी ग्लोबल यात्रा शुरू कर दी है। बता दें कि यह हीरो विडा का पहला इंटरनेशनल मार्केट बन गया है।

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड 'विडा' (Hero VIDA) ने नेपाल में कदम रखकर अपनी ग्लोबल यात्रा शुरू कर दी है। यह विडा का पहला इंटरनेशनल मार्केट बन गया है। इसके लिए कंपनी ने नेपाल के नामी 'चौधरी ग्रुप' की कंपनी सीजी मोटर्स (CG Motors) के साथ पार्टनरशिप की है। चौधरी ग्रुप दुनिया भर में 160 से ज्यादा कंपनियों और 123 ब्रांड्स का नेटवर्क चलाता है। अब नेपाल के लोग भी हीरो विडा के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मजा ले सकेंगे। इस कदम से कंपनी को अपनी ग्लोबल मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं लॉन्च हुए दोनों स्कूटर्स के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और दूसरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से।
नेपाल में दो धांसू मॉडल्स की एंट्री
नेपाल के बाजार और वहां के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हीरो विडा ने दो खास मॉडल्स उतारे हैं। पहला 'VIDA VX2 EVOOTER' रेंज और दूसरा 'VIDA DIRT.E K3' यूथ ऑफ-रोडर है। नेपाली ग्राहकों के लिए VX2 EVOOTER लाइन-अप में दो अलग-अलग VX2 Plus और VX2 Go वैरिएंट्स मिलेंगे। ये दोनों ही वैरिएंट्स शहर में रोज के आने-जाने और उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए एकदम सही हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Vida Dirt.E K3
₹ 69,990
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
Hero Lectro Muv-E
₹ 61,999
Vida Z
₹ 1.5 लाख से शुरू
Vida V2
₹ 74,000 - 1.45 लाख
Hero Electric AE-47 E-Bike
₹ 1 लाख से शुरू
पहाड़ों पर चलने के लिए तगड़ी पावर
नेपाल के मुश्किल और पहाड़ी रास्तों को आसानी से पार करने के लिए 'VX2 Plus' को खास पावर दी गई है। इसमें 18-डिग्री ग्रेडैबिलिटी के साथ 4.4 kWh का पावरफुल सेटअप मिलता है। इसमें 2.2 kWh की दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 140 किलोमीटर की असल रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। यह सिर्फ 3.1 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ लेता है।
फास्ट चार्जिंग और दमदार परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी इसकी चार्जिंग स्पीड है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से बैटरी सिर्फ 65 मिनट में 0 से 80 परसेंट तक चार्ज हो जाती है। इससे राइडर्स का टाइम बचेगा और लंबी दूरी तय करना काफी आसान हो जाएगा। जो लोग रोज का सफर बिना किसी रुकावट के तय करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन बनेगा।
कंपनी ने क्या कहा?
इस मौके पर हीरो मोटोकॉर्प की चीफ बिजनेस ऑफिसर कौशल्या नंदकुमार ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विडा का ग्लोबल होना कंपनी के लिए एक गर्व का पल है। नेपाल हमारे लिए बहुत अहम मार्केट है। यहां लोग तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपना रहे हैं। सीजी मोटर्स के साथ मिलकर हम नेपाल के ग्राहकों तक अपनी भरोसेमंद, स्मार्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


