Hindi Newsऑटो न्यूज़hero vida dirt-e k3 bike for kids launched at rs 69990
बच्चों के लिए हीरो Vida ने लॉन्च की ये शानदार ई-डर्ट बाइक, फुल चार्ज पर 3 घंटे की राइड; जानिए कीमत

बच्चों के लिए हीरो Vida ने लॉन्च की ये शानदार ई-डर्ट बाइक, फुल चार्ज पर 3 घंटे की राइड; जानिए कीमत

संक्षेप:

हीरो की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट Vida ने बच्चों के लिए नई इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Dirt.E K3 को लॉन्च कर दिया है। यह ई-बाइक उन बच्चों के लिए है जो 4 साल की उम्र से ही डर्ट बाइकिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं।

Dec 12, 2025 04:36 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हीरो की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट Vida ने खास तौर पर बच्चों के लिए बनाई गई नई इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Dirt.E K3 को लॉन्च कर दिया है। यह ई-बाइक उन बच्चों के लिए है जो 4 साल की उम्र से ही डर्ट बाइकिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। कंपनी ने इसे भारतीय मार्केट में 69,990 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह सिर्फ पहले 300 कस्टमर्स के लिए लागू होगी। यह मॉडल पहली बार EICMA 2025 में दिखाया गया था। अब इसे भारत में बेचकर कंपनी ने अपने डर्ट बाइक पोर्टफोलियो की शुरुआत कर दी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

सिर्फ 22 किलो है वजन

हीरो विडा Dirt.E K3 की सबसे खास बात इसका एडजस्टेबल चेसिस है जिसे बच्चे की हाइट और राइडिंग लेवल के हिसाब से बदला जा सकता है। बाइक तीन कॉन्फिगरेशन, स्मॉल, मीडियम और लार्ज में सेट की जा सकती है। स्मॉल मोड में सीट की हाइट 454 mm है, मीडियम में 544 mm और लार्ज सेटिंग में यह 631 mm तक पहुंच जाती है। वजन की बात करें तो यह ई-बाइक सिर्फ 22 किलो की है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Vida Dirt.E K3

Vida Dirt.E K3

₹ 69,990

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.6 - 2.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.38 - 1.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

खास सेफ्टी एलिमेंट भी मौजूद

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Vida ने इस ई-बाइक में बच्चों के लिए कई खास सेफ्टी एलिमेंट दिए हैं। इसमें रिमूवेबल फुटपेग, हैंडलबार पर चेस्ट पैड, मैग्नेटिक किल स्विच और रियर मोटर कवर शामिल है ताकि राइड के दौरान बच्चा सुरक्षित रहे। डिफॉल्ट रूप से इसमें सिर्फ रियर ब्रेक मिलता है। हालांकि, चाहें तो पैरेंट्स फ्रंट ब्रेक, बड़े व्हील्स, रियर सस्पेंशन, बेहतर फ्रंट सस्पेंशन और रोड-स्पेक टायर्स जैसे एक्सेसरीज़ भी अलग से खरीद सकते हैं। इससे बच्चे की राइडिंग जरूरत और ट्रैक के हिसाब से बाइक को अपग्रेड किया जा सकता है।

फुल चार्ज पर तीन घंटे तक चलेगी

पावरट्रेन की बात करें तो Dirt.E K3 में 500W मोटर और 360Wh की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह ई-बाइक छोटी ट्रेनिंग सेशंस या शुरुआती ऑफ-रोडिंग के लिए एकदम सही है। पैरेंट्स के लिए इसमें एक स्मार्टफोन ऐप भी दिया गया है जिससे वे स्पीड लिमिट सेट कर सकते हैं, एक्सीलरेशन कंट्रोल कर सकते हैं और राइड स्टैटिस्टिक्स भी ट्रैक कर सकते हैं। यह ई-बाइक फुल चार्ज पर अधिकतम तीन घंटे तक चल सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।