सस्ती और सुरक्षित भी! ₹1.30 लाख के अंदर आती हैं ये 5 डुअल-चैनल ABS बाइक्स; हीरो से लेकर TVS तक लिस्ट में
आजकल सड़क पर बाइक चलाना किसी टास्क से कम नहीं है। कभी अचानक कुत्ता सामने आ जाता है तो कभी कोई बिना इंडिकेटर दिए मुड़ जाता है। ऐसे में 'डुअल-चैनल ABS' आपकी जान बचा सकता है।

आजकल सड़क पर बाइक चलाना किसी टास्क से कम नहीं है। कभी अचानक कुत्ता सामने आ जाता है तो कभी कोई बिना इंडिकेटर दिए मुड़ जाता है। ऐसे में 'डुअल-चैनल ABS' आपकी जान बचा सकता है। यह फीचर गीली या फिसलन भरी सड़क पर अचानक ब्रेक मारने पर बाइक के दोनों पहियों को जाम होने से रोकता है। इससे गाड़ी फिसलती नहीं है और आप गिरते नहीं हैं। पहले यह फीचर सिर्फ महंगी रेसिंग बाइक्स में आता था। हालांकि, अब यग फीचर्स बजट बाइक्स में भी मिलने लगा है। आइए जानते हैं इस फीचर्स से लैस 5 सस्ती बाइक्स पर के बारे में विस्तार से।






हीरो एक्सट्रीम 125R
अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है तो हीरो की यह बाइक एक शानदार ऑप्शन है। इसके टॉप मॉडल में डुअल-चैनल ABS मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.07 लाख रुपये है। बता दें कि 125cc इंजन के साथ आने वाली यह बाइक न सिर्फ देखने में स्पोर्टी है, बल्कि चलाने में भी बहुत हल्की और सुरक्षित है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS Apache RTR 160 4V
₹ 1.19 - 1.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTR 160
₹ 1.12 - 1.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTR 200 4V
₹ 1.42 - 1.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar N160
₹ 1.13 - 1.26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar NS160
₹ 1.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTR 180
₹ 1.25 - 1.28 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बजाज पल्सर N160
बजाज की पल्सर हमेशा से लड़कों की पहली पसंद रही है। पल्सर N160 के डुअल-चैनल ABS वैरिएंट की कीमत 1.17 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका 160cc का इंजन काफी दमदार है और शहर की भागदौड़ में यह बहुत शानदार चलती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि तेज स्पीड में भी ब्रेक मारने पर यह एकदम सीधे रुकती है।
टीवीएस अपाचे RTR 160 2V
टीवीएस की अपाचे का पुराना लुक आज भी बहुतों को पसंद आता है। इसके डुअल-चैनल ABS वाले मॉडल की कीमत 1.24 लाख रुपये है। इसमें 159cc का इंजन है जो अच्छी पावर देता है। टीवीएस ने इसे अब नए नियमों के हिसाब से अपडेट कर दिया है। ऑफिस जाने वालों के लिए यह एक सॉलिड चॉइस है।
बजाज पल्सर NS160
जो लोग थोड़ा ज्यादा पावर और स्पोर्टी लुक चाहते हैं उनके लिए पल्सर NS160 बनी है। बता दें कि 1.29 लाख रुपये की कीमत वाली इस बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ 4-वॉल्व वाला तगड़ा इंजन मिलता है। यह बाइक उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें हाइवे पर बाइक दौड़ाने का शौक है।
टीवीएस अपाचे RTR 160 4V
इस लिस्ट में आखिरी नाम अपाचे RTR 160 4V का है। इसकी कीमत 1.30 लाख रुपये है। इस बाइक की खास बात इसमें मिलने वाले अलग-अलग मोड (स्पोर्ट, अर्बन और रेन) हैं। बारिश वाले मोड में इसका ABS और भी सतर्क हो जाता है ताकि आप गीली सड़क पर सुरक्षित रहें। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जो इसे एक मॉडर्न और सेफ पैकेज बनाते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


