हीरो लाया नई Super Splendor XTEC 2.0, मिलेगा 72 kmpl तक का माइलेज, खुश कर देगी कीमत
Super Splendor XTEC 2.0 की मार्केट में एंट्री हो गई है। मोटरसाइकिल में 124.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है। इसकी कीमत भी काफी जबर्दस्त है। यह मोटरसाइकिल 72 kmpl तक का माइलेज देती है।

हीरो मोटोकॉर्प ने मार्केट में Super Splendor XTEC 2.0 को लॉन्च किया है। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 86,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है। मोटरसाइकिल का अपडेटेड वर्जन कंपनी की उस स्ट्रैटिजी का हिस्सा है, जिसके तहत लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ प्रोडक्ट लाइनअप को अपडेट किया जा रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इस स्प्लेंडर XTEC 2.0 में कंपनी क्या कुछ खास ऑफर कर रही है।
72 kmpl का शानदार माइलेज
मोटरसाइकिल में 124.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो 7500 RPM पर 10 हॉर्सपावर और 6000 RPM पर 10.6 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन और आइडल स्टॉप-स्टार्ट मैकेनिज्म के कॉम्बिनेशन से यह 72 kmpl तक का माइलेज देती है। इस मोटरसाइकिल के पावरट्रेन में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) भी शामिल है, जो एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (APFI) और कंपनी के i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) के साथ मिलकर इंजन को साइलेंट्ली स्टार्ट करने में मदद करता है, जिससे भारी ट्रैफिक में आइडलिंग के दौरान इंजन आसानी से रीस्टार्ट हो जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hero Super Splendor XTEC
₹ 86,128 - 90,028
Hero Glamour
₹ 81,063 - 84,751
Hero Glamour XTEC
₹ 90,498 - 95,098
Hero HF Deluxe
₹ 55,992 - 66,382
Hero Passion Plus
₹ 76,691 - 78,074
सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर
सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें तो, इस वेरिएंट में सुपर स्प्लेंडर लाइनअप में हैजर्ड लाइट्स ऐड की गई हैं। बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, हैंडलबार पर लगा इंजन किल स्विच और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल भी दिया गया है। डिजिटल डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर मौजूद है। इससे इनकमिंग कॉल, टेक्स्ट मैसेज और फोन की बैटरी स्टेटस के अलर्ट दिखाए जाते हैं। अडिशनल इंप्रूवमेंट्स में रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, लो फ्यूल वार्निंग लाइट और स्मार्टफोन के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।
मिलते हैं ये कलर ऑप्शन
मोटरसाइकिल को एक अपडेटेड विजुअल आइडेंटिटी दी गई है, जिसमें डायनामिक ड्यूल-टोन बॉडी ग्राफिक्स और शानदार कलर स्कीम शामिल हैं। इसमें सिग्नेचर XTEC 2.0 बैजिंग, एक प्रीमियम 3D एम्ब्लेम, स्टाइलिश स्टिचिंग वाली फैशनेबल ड्यूल-टेक्सचर्ड सीट और अपीलिंग रिम टेप शामिल हैं। यह मॉडल पांच खास कलर ऑप्शन ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लू और मैट चेस्टनट ब्राउन में उपलब्ध है।
हीरो मोटोकॉर्प के भारत बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आशुतोष वर्मा ने कहा, 'हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर ने तीन दशकों से अधिक समय से लाखों ग्राहकों को भरोसा, परफॉर्मेंस और डेली यूज की रिलायबिलिटी ऑफर करने की एक मजबूत पहचान बनाई है। नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 इस वादे को एक बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन, अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स के साथ आगे बढ़ाती है। अपने रिलायबल परफॉर्मेंल और विश्वसनीयता, डेली प्रैक्टिकैलिटी और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ, सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प के लीडरशिप को और मजबूत करती है, साथ ही अपने ग्राहकों को बेहतर वैल्यू ऑफर करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराती है।'
(Photo: Autocar India)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


