Hindi Newsऑटो न्यूज़Hero Splendor Plus Prices Increased For 2026, check all details
महंगी हुई भारत की नंबर-1 बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस, बुकिंग से पहले देखें नई प्राइस लिस्ट

महंगी हुई भारत की नंबर-1 बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस, बुकिंग से पहले देखें नई प्राइस लिस्ट

संक्षेप:

हीरो ने स्प्लेंडर प्लस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसकी नई कीमतें जारी की हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 19, 2026 12:44 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने 2026 मॉडल ईयर के लिए स्प्लेंडर प्लस (Splendor Plus) की कीमतों में इजाफा कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है और इससे ग्राहकों के खरीद फैसले पर खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर
DrumRs. 73,902Rs. 74,152Rs. 250
i3SRs. 75,055Rs. 75,305Rs. 250
125 MillionRs. 76,437Rs. 76,4370
XtecRs. 77,428Rs. 77,678Rs. 250
Xtec 2.0Rs. 79,964Rs. 80,214Rs. 250

किन वैरिएंट्स की कीमत बढ़ी?

हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) लाइन-अप के लगभग सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में लॉन्च हुई 125 मिलियन एडिशन (Million Edition) को छोड़कर बाकी सभी वैरिएंट्स महंगे हुए हैं। कंपनी ने फिलहाल कीमतों में एक समान और सीमित बढ़ोतरी की है।

कीमतें क्यों बढ़ाईं?

माना जा रहा है कि हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने यह फैसला बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट की भरपाई के लिए लिया है। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी इतनी कम है कि आम ग्राहक पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। यही वजह है कि स्प्लेंडर प्लस (Splendor Plus) आज भी हीरो (Hero) की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है।


पहले ही 80,000 रुपये पार कर चुकी है कीमत

पिछले कुछ सालों में स्प्लेंडर प्लस (Splendor Plus) की कीमत धीरे-धीरे बढ़ती गई है। 2025 की शुरुआत में इसका बेस वैरिएंट 80,000 रुपये के पार पहुंच गया था। हालांकि, 22 सितंबर 2025 से लागू GST 2.0 ने कीमतों को संतुलित रखने में मदद की, जिससे यह बाइक अब भी बजट सेगमेंट में बनी हुई है।

क्या अब भी खरीदना सही है?

अगर आप एक कम मेंटेनेंस, शानदार माइलेज और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) अब भी एक मजबूत विकल्प है। हल्की-सी कीमत बढ़ोतरी के बावजूद, इसकी लोकप्रियता और वैल्यू-फॉर-मनी अपील में कोई कमी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

2026 में कीमतें थोड़ी बढ़ी हैं, लेकिन हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) की पहचान और भरोसा पहले जैसा ही बरकरार है। यही वजह है कि यह बाइक आज भी लाखों भारतीयों की पहली पसंद बनी हुई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।