Hero लाया E20 से E85 पेट्रोल पर चलने वाली स्प्लेंडर और HF Deluxe, खुश कर देगी कीमत

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

हीरो ने अपनी फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल्स - Splendor फ्लेक्स फ्यूल और HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन मोटरसाइकिल्स को नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में लॉन्च किया।

Hero लाया E20 से E85 पेट्रोल पर चलने वाली स्प्लेंडर और HF Deluxe, खुश कर देगी कीमत

Hero Motocorp ने अपनी फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल्स - Splendor फ्लेक्स फ्यूल और HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल को लॉन्च कर दिया है। स्पेंडर फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 82,810 रुपये है। वहीं, HF डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल की कीमत कंपनी ने 72,792 रुपये रखी है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली हैं। कंपनी ने इन मोटरसाइकिल्स को रोड, ट्रांसपोर्ट और हाइवे मिनिस्टर नितिन गडकरी और पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में लॉन्च किया। हीरो ने कहा कि इन बाइक्स का फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट जुलाई 2026 से डीलरशिप के पास सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी इन्हें सबसे पहले महाराष्ट्र और दिल्ली के मार्केट उपलब्ध कराने वाली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

स्टैंडर्ड मोटरसाइकिल्स से थोड़ी महंगी

स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन 20% (E20) से 85% (E85) तक इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर चल सकता है। अभी भारत में 20 पर्सेंट इथेनॉल यानी E20 पेट्रोल स्टैंडर्ड फ्यूल के तौर पर बेचा जाता है। हीरो एचएफ डीलक्स E85 को नई दिल्ली में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी शोकेस किया गया था। स्प्लेंडर फ्लेक्स फ्यूल और एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल, स्टैंडर्ड मोटरसाइकिल्स की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक महंगी हैं। इन्हें कंपनी ने जयपुर के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट रिसर्च एंड डिवेलपमेंट हब में तैयार किया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero HF Deluxe Pro

Hero HF Deluxe Pro

₹ 69,235

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 91,952 - 95,315

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero HF 100

Hero HF 100

₹ 59,489

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल

नई स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल में 97.2 सीसी का इंजन लगा है, जो E85 फ्यूल पर चलने पर 8,000 rpm पर 8 hp और 6,000 rpm पर 8.3 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें E20 से E85 तक फ्लेक्स फ्यूल कम्पैटिबिलिटी, हीरो की पेटेंटेड i3S आइडल-स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी, नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर और इथेनॉल ब्लेंडिंग को सपोर्ट करने के लिए मॉडिफाइड ECU और फ्यूल सिस्टम कंपोनेंट्स भी मिलते हैं। स्टैंडर्ड वर्जन से इसे अलग कर पहचान दिलाने के लिए मोटरसाइकिल को नए ब्लैक विद लाइम येलो ग्राफिक्स स्कीम में तैयार किया गया है, जिससे इसका लुक काफी शानदार हो जाता है।

HF डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल

HF डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल में 97.2 सीसी का इंजन लगा है, जो E85 ईंधन पर चलने पर 8,000 rpm पर 8 hp और 6,000 rpm पर 8.3 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। यह E20 से E85 तक फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करता है। फीचर्स की बात करें तो, मोटरसाइकिल में नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर, इंप्रूव्ड ईसीयू और अपग्रेडेड फ्यूल सिस्टम कंपोनेंट्स के साथ एक नया ब्लैक विद लाइम येलो ग्राफिक्स स्कीम दिया गया है, जो इसे एक नया लुक देता है।

(Photo: NDTV Automate)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।