हीरो की इस मोटरसाइकिल का दबदबा बरकरार; फिर पीछे छूटे शाइन,पल्सर, प्लैटिना, बिक्री में शान से बनी नंबर-1
भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से मोटरसाइकिल की डिमांड रही है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2024 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो इसमें हीरो स्प्लेंडर ने टॉप पोजीशन हासिल किया।

भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से मोटरसाइकिल की डिमांड रही है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2024 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो इसमें हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने टॉप पोजीशन हासिल किया। हीरो स्प्लेंडर ने इस दौरान कुल 3,02,934 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2023 में हीरो स्प्लेंडर ने कुल 2,89,930 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इस दौरान हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में सालाना आधार पर 4.49 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि इस बिक्री के दम पर कुल मोटरसाइकिल बिक्री में अकेले 36.07 पर्सेंट मार्केट शेयर हीरो स्प्लेंडर का हो गया। आइए जानते हैं बीते महीने 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की बिक्री के बारे में विस्तार से।
फिर दूसरे नंबर पर रह गई होंडा शाइन
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन रही। होंडा शाइन ने इस दौरान 31.15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,49,697 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर रही। बजाज पल्सर ने इस दौरान 28.19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,16,250 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स रही। हीरो एचएफ डीलक्स ने इस दौरान 15.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 84,660 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज प्लैटिना रही। बजाज प्लैटिना ने इस दौरान 3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 41,915 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सीबी यूनिकॉर्न रही। यूनिकॉर्न ने इस दौरान 0.7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 31,451 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
36 पर्सेंट घट गई टीवीएस राइडर की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की लिस्ट में सातवें नंबर पर टीवीएस अपाचे रही। टीवीएस अपाचे ने बीते महीने 59.24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 30,038 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रही। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने बीते महीने 8.93 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 28,450 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, बिक्री की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हीरो एक्सट्रीम 125R रही। हीरो एक्सट्रीम 125R को बीते महीने कुल 27,668 नए ग्राहक मिले। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस राइडर रही। टीवीएस राइडर ने इस दौरान 36.46 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 26,927 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।


