पिछले 30 दिनों में 3.53 लाख लोगों ने खरीद डाली यह बाइक, बिक्री में बनी नंबर-1; देखें टॉप-10 की लिस्ट
भारतीय ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी जून, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है।

भारतीय ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी जून, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है। इस दौरान स्प्लेंडर ने कुल 3,53,024 यूनिट्स बाइक की बिक्री दर्ज की। इस तरह सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में 7 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 3,31,057 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश की टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
होंडा शाइन की रफ्तार बरकरार
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन का जलवा रहा। शाइन ने इस दौरान 22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,34,089 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में बजाज पल्सर ने अपनी जगह पक्की की। पल्सर ने इस दौरान 12 पर्सेंट की सालाना गिरावट के बावजूद कुल 80,363 यूनिट्स बाइक बेचीं। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस अपाचे रही। अपाचे ने इस दौरान 34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 55,382 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda ADV 350
₹ 2.99 लाख से शुरू
Honda Shine 100
₹ 63,191
Honda Shine 125
₹ 80,852 - 85,211
Honda Shine
₹ 80,852 - 86,211
Honda Forza350
₹ 3 लाख से शुरू
Honda CB350
₹ 1.97 - 2 लाख
क्लासिक 350 की डिमांड हाई
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स रही। एचएफ डीलक्स ने इस दौरान 56 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 44,292 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रही। क्लासिक 350 ने इस दौरान 39 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 40,660 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सीबी यूनिकॉर्न 150 का नाम आता है। यूनिकॉर्न ने इस दौरान कुल 37,617 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही बुलेट 350
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टीवीएस राइडर रही। राइडर ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 36,983 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज की भरोसेमंद बाइक प्लेटिना रही। प्लेटिना ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,621 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 55 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,488 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


