मच गई लूट! 30 दिन में 5.70 लाख से ज्यादा लोगों ने इस कंपनी के टू-व्हीलर्स खरीदे, इन मॉडल का रहा दबदबा
हीरो मोटोकॉर्प ने सेल्स पर कहा, कंपनी के कुल घरेलू मोटरसाइकिल और स्कूटर कारोबार ने मई 2026 में अपनी मजबूत गति बनाए रखी और पिछले साल इसी समय की तुलना में डिस्पैच में लगभग 10% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी के ग्लोबल कारोबार में 78% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 33,284 यूनिट्स की डिस्पैच हुई।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने मई 2026 सेल्स का आंकड़ा जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया कि उसकी डिस्पैच में 12% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, उसकी बिक्री 5,70,068 यूनिट्स तक पहुंच गई। पिछले साल इसी समय में बिक्री 5,07,701 यूनिट्स थी। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली कंपनी ने बताया कि इस महीने घरेलू रिटेल बिक्री में भी जोरदार तेजी बनी रही। वाहन पोर्टल के डेटा के मुताबिक, तेलंगाना को छोड़कर 4.96 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए।






हीरो मोटोकॉर्प ने सेल्स पर कहा, "कंपनी के कुल घरेलू मोटरसाइकिल और स्कूटर कारोबार ने मई 2026 में अपनी मजबूत गति बनाए रखी और पिछले साल इसी समय की तुलना में डिस्पैच में लगभग 10% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की।" कंपनी के ग्लोबल कारोबार में 78% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 33,284 यूनिट्स की डिस्पैच हुई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero XPulse 210
₹ 1.62 - 1.71 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xoom 125
₹ 80,494 - 86,025

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Glamour
₹ 81,063 - 84,751

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xoom
₹ 72,284 - 82,617

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, उसकी इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत डिमांड खासकर प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती रेंज और बाजार के विस्तार पर खास ध्यान देने से मदद मिली। कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने मई 2026 में अपनी ग्रोथ को जारी रखा। कंपनी के अनुसार, VIDA ने इस महीने 19,052 वाहन रजिस्ट्रेशन दर्ज किए, जो पिछले साल इसी समय की तुलना में 166% की रिटेल बढ़ोतरी को दिखाता है।
कंपनी ने कुछ चुनिंदा बाजारों में DIRT.E K3 की रिटेल बिक्री भी शुरू की, जिससे उसके इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पोर्टफोलियो का विस्तार करने और युवा खरीदारों को आकर्षित करने में मदद मिली। हीरो ने बताया कि घरेलू कारोबार में बढ़ोतरी को डीलक्स 125cc रेंज, प्रीमियम मोटरसाइकिल और स्कूटर की मजबूत डिमांड से समर्थन मिला। इस महीने, हीरो ने नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 भी लॉन्च की, जिससे 125cc कम्यूटर सेगमेंट में उसकी स्थिति और मजबूत हुई।
हीरो मोटोकॉर्प के इंटरनेशनल बिनेस में लगातार मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। मई 2026 में एक्सपोर्ट बढ़कर 33,284 यूनिट्स हो गया, जो मई 2025 में 18,704 यूनिट्स था। यह पिछले साल के मुकाबले 77.95% की बड़ी बढ़ोतरी थी, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 14,580 यूनिट्स का इजाफा हुआ। हालांकि, अप्रैल 2026 में एक्सपोर्ट की गई 33,653 यूनिट्स के मुकाबले एक्सपोर्ट में 1.10% की मामूली गिरावट आई, फिर भी इंटरनेशनल मार्केट कंपनी के लिए ग्रोथ का एक अहम जरिया बने रहे।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


