हीरो का बड़ा दांव! स्कूटर, प्रीमियम बाइक्स और EV में करेगी जबरदस्त एंट्री
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) अब सिर्फ वॉल्यूम लीडर बने रहने से संतुष्ट नहीं है। कंपनी अब उन सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रही है, जहां उसकी मौजूदगी अभी कम है, जैसे स्कूटर, प्रीमियम मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV)। आइए जानते हैं कि इसके लिए कंपनी की क्या प्लानिंग है?

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) अब सिर्फ वॉल्यूम लीडर बने रहने से संतुष्ट नहीं है। कंपनी अब उन सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रही है, जहां उसकी मौजूदगी अभी कम है, जैसे स्कूटर, प्रीमियम मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV)।कंपनी के CEO हर्षवर्धन चिताले के मुताबिक, इन तेजी से बढ़ते सेगमेंट में हीरो (Hero) के लिए बड़ा अवसर मौजूद है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero Lectro F6i
₹ 60,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Electric Atria
₹ 77,690

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Lectro WINN
₹ 49,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Electric Flash
₹ 59,640

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Electric Optima
₹ 83,300 - 1.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Lectro H5
₹ 28,999 - 31,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्यों बदल रही है रणनीति?
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) रेगुलर रूप से कम्यूटर बाइक्स में मजबूत रही है। लेकिन, बाजार तेजी से बदल रहा है। स्कूटर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। युवा ग्राहक प्रीमियम बाइक्स की ओर बढ़ रहे हैं। EV सेगमेंट में नई डिमांड बन रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी मौके
चिताले ने कहा कि कंपनी के पास देश का सबसे बड़ा वाहन पार्क (चलती गाड़ियों की संख्या) है। ऐसे में पार्ट्स और एक्सेसरीज बिजनेस में भी बड़ा ग्रोथ पोटेंशियल है।
तिमाही प्रदर्शन कैसा रहा?
दिसंबर तिमाही में हीरो (Hero MotoCorp) ने ₹12,487 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। कंपनी ने ₹1,275 करोड़ का मुनाफा (PAT) कमाया और 16% की सालाना ग्रोथ के साथ 16.97 लाख यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी की बुनियाद मजबूत है और अब वह नए सेगमेंट्स में विस्तार के लिए तैयार है।
EV और प्रीमियम पोर्टफोलियो पर फोकस
कंपनी आने वाले सालों में प्रीमियम स्कूटर्स, नई प्रीमियम मोटरसाइकिल, EV पोर्टफोलिय, ग्लोबल बिजनेस, हीरो 2.0 और प्रेमिया स्टोर्स के जरिए बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस पर निवेश जारी रखेगी।
सप्लाई चेन को बनाएगी मजबूत
कंपनी के CFO विवेक आनंद ने कहा कि भविष्य में सप्लाई चेन को और मजबूत और लचीला बनाना प्राथमिकता होगी। पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री को चिप की कमी और जियो-पॉलिटिकल संकट जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हीरो (Hero) का लक्ष्य है कि वह हर संभावित संकट के लिए तैयार रहे।
इंडस्ट्री आउटलुक
दोपहिया इंडस्ट्री पिछले अक्टूबर से डबल डिजिट ग्रोथ में है। आने वाली तिमाही में भी डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। अगले वित्त वर्ष में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ का अनुमान है। हीरो (Hero) का दावा है कि नए लॉन्च और ब्रांडिंग निवेश के दम पर वह इंडस्ट्री से आगे बढ़ेगी।
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) अब सिर्फ कम्यूटर बाइक कंपनी नहीं रहना चाहती। स्कूटर, प्रीमियम बाइक्स, EV और ग्लोबल मार्केट में विस्तार के जरिए कंपनी अपनी नई पहचान बना रही है। अगर यह रणनीति सफल रही, तो आने वाले सालों में हीरो (Hero) भारतीय दोपहिया बाजार के साथ-साथ प्रीमियम और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी बड़ा नाम बन सकता है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



