Hindi Newsऑटो न्यूज़Hero Mavrick 440 accounted for 0 units in Oct 2025, check all details
बुरी तरह फेल हुई हीरो की ये बाइक, नहीं मिल रहे ग्राहक; पिछले महीने की बिक्री 00

बुरी तरह फेल हुई हीरो की ये बाइक, नहीं मिल रहे ग्राहक; पिछले महीने की बिक्री 00

संक्षेप:

अक्टूबर 2025 में हीरो की मैवरिक 440 (Mavrick 440) की हालत काफी खराब हो गई है। पिछले महीने इस बाइक की सेल 0 यूनिट रही। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस नई बाइक को एक भी ग्राहक नहीं मिले?

Nov 27, 2025 06:37 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हीरो मोटोकॉर्प की प्रीमियम बाइक मैवरिक 440 (Mavrick 440) लॉन्च के समय काफी चर्चा में थी। ब्रांड ने इसे अपनी पहली असली मस्कुलर 400cc क्लास बाइक के तौर पर पेश किया था, लेकिन अक्टूबर 2025 में इसकी 0 यूनिट बिकी। यह आंकड़ा देखकर कई लोग हैरान हैं कि आखिर नई बाइक होते हुए भी इसकी बिक्री क्यों ठप हो गई? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि हीरो मैवरिक 440 (Hero Mavrick 440) की सेल अचानक ‘जीरो’ पर क्यों पहुंच गई?

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति की इस हैचबैक पर आधे लाख से ज्यादा की छूट, 30 km का है माइलेज

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
QJ Motor SRC 500

QJ Motor SRC 500

₹ 1.99 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Triumph Speed 400

Triumph Speed 400

₹ 2.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Meteor 350

Royal Enfield Meteor 350

₹ 1.96 - 2.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jawa 42 FJ

Jawa 42 FJ

₹ 1.94 - 2.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jawa 350

Jawa 350

₹ 1.83 - 2.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jawa 42 Bobber

Jawa 42 Bobber

₹ 1.93 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1- रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का दबदबा

350–450cc सेगमेंट में अभी भी रॉयल एनफील्ड का दबदबा जबरदस्त है। क्लासिक 350, बुलेट (Bullet), हंटर (Hunter), मेट्योर (Meteor) और हिमालयन (Himalayan) जैसी बाइक्स की डिमांड लगातार ऊपर जा रही है। ऐसे में मैवरिक 440 (Mavrick 440) को इस भीड़ में जगह बनाना आसान नहीं था। ग्राहक नए ब्रांड की जगह भरोसेमंद और पहले से हिट मॉडल्स की तरफ झुके रहे हैं।

2- कीमत और वैल्यू-फॉर-मनी पर सवाल

कई राइडर्स का कहना है कि मैवरिक 440 (Mavrick 440) की कीमत उसके फीचर्स के हिसाब से थोड़ी ज्यादा लगी। जहां RE, ट्रॉयम्फ 400 (Triumph 400) और होंडा CB350 (Honda CB350) जैसी बाइक्स बेहतर फीचर्स, प्रीमियम राइड और ब्रांड वैल्यू देती हैं, वहीं मैवरिक 440 (Mavrick 440) का पैकेज उतना आकर्षक नहीं लगा।

3- मार्केटिंग और एक्सपोजर की कमी

हीरो ने बाइक को लॉन्च तो किया, लेकिन 400cc जैसे प्रीमियम सेगमेंट में उतनी आक्रामक मार्केटिंग नहीं दिखाई दी। कम प्रमोशन का सीधा असर हुआ और बहुत से लोग जानते ही नहीं थे कि मैवरिक 440 (Mavrick 440) आखिर किस कैटेगरी में किससे मुकाबला करती है।

4- डीलर नेटवर्क को तैयार होने में समय

प्रीमियम सेगमेंट के लिए हीरो के कई डीलर्स अभी तैयार नहीं हैं। कई शहरों में टेस्ट-राइड उपलब्ध नहीं थी और स्टॉक की कमी देखने को मिली। इस वजह से ग्राहक अन्य ब्रांड्स की ओर चले गए।

5- सेगमेंट में कड़ा मुकाबला

इस बाइक का सेगमेंट में कड़ा मुकाबला है। ट्रॉयम्फ 400 (Triumph 400), होंडा CB350 (Honda CB350) और KTM 390 ने इसकी चमक छीन ली है। अक्टूबर 2025 में ट्रॉयम्फ 400 (Triumph 400) और CB350 की बिक्री जबरदस्त रही। KTM 390 ने भी 250% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की। ये बाइक्स न सिर्फ ज्यादा फीचर्स देती हैं, बल्कि मार्केट में पहले से मौजूद भी हैं।

6- मैवरिक 440 की पहचान?

कुछ राइडर्स कन्फ्यूज थे कि मैवरिक 440 (Mavrick 440) एक क्रूजर बाइक है, रोडस्टर है या रेट्रो-बॉबर है? बाइक की इमेजिंग उतनी साफ नहीं थी, जिससे खरीदार कंफ्यूज हुए।

7- फर्स्ट बैच डिमांड के बाद सप्लाई बहुत धीमी

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शुरुआती महीनों में बनी यूनिट्स की डिलीवरी के बाद नई सप्लाई स्लो हो गई, जिसकी वजह से अक्टूबर में बिक्री 0 पर आ गई।

ये भी पढ़ें:मारुति की इस हैचबैक पर आधे लाख से ज्यादा की छूट, 30 km का है माइलेज

क्या मैवरिक 440 फेल हो गई?

अभी यह कहना जल्दबाजी होगी। जी हां, क्योंकि कभी-कभी प्रोडक्शन गैप, स्टॉक एडजस्टमेंट, या फेसलिफ्ट की तैयारी के कारण भी किसी मॉडल की बिक्री एक महीने के लिए रुक जाती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।