जिस मोटरसाइकिल को 3 महने से ग्राहक नहीं मिले, कंपनी उसका नया मॉडल ला रही; दमदाद इंजन मिलेगा
- हीरो मोटरसाइकिल अपनी पॉपुलर और स्टाइलिश मोटरसाइकिल करिज्मा के पोर्टफोलियो को बढ़ाने वाली है। दरअसल, करिज्मा XMR 250 का लॉन्च आने वाले दिनों में कभी भी हो सकती है।

हीरो मोटरसाइकिल अपनी पॉपुलर और स्टाइलिश मोटरसाइकिल करिज्मा के पोर्टफोलियो को बढ़ाने वाली है। दरअसल, करिज्मा XMR 250 का लॉन्च आने वाले दिनों में कभी भी हो सकती है। खबर है कि हीरो अपने नए लॉन्च Xtreme 250R और Xpulse 210 की स्पीड को आगे बढ़ाते हुए करिज्मा XMR 250 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। नई हीरो करिज्मा को EICMA 2024 में प्रदर्शित किया गया था। ये एक शानदार दिखने वाली और अच्छी स्टाइल वाली मोटरसाइकिल है।
यह करिज्मा 210 का थोड़ा बदला हुआ वर्जन लगता है, लेकिन बाइक पर सफेद और लाल रंग इसकी विजुअल अपील को बढ़ाते हैं। बाइक में 250cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 30bhp और 25Nm बनाता है। यह छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह वही यूनिट है जो नई Xtreme 250R में देखी गई है। फीचर्स की बात करें तो हीरो करिज्मा XMR 250 में फुल LED इल्यूमिनेशन, TFT, डुअल-चैनल ABS और इंटीग्रेटेड स्टार्टर स्विच दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hero Karizma XMR 250
₹ 2 - 2.2 लाख
Suzuki Gixxer 250
₹ 1.98 - 1.99 लाख
Suzuki Gixxer SF 250
₹ 2.07 लाख
Honda CBR150R
₹ 1.7 लाख से शुरू
Hero Xtreme 250R
₹ 1.8 लाख
Bajaj Dominar 250
₹ 1.86 लाख
बॉडीवर्क के नीचे एक स्टील फ्रेम है जिसे USD फोर्क और मोनोशॉक द्वारा सस्पेंड किया गया है। बाइक 17-इंच के पहियों पर चलती है जिसमें ट्यूबलेस टायर लगे हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद बाइक का मुकाबला सुजुकी गिक्सर SF 250 से होगा।
हीरो करिज्मा 210 की सेल्स 00 हुई
फरवरी 2025 में हीरो स्प्लेंडर को 2 लाख से ज्यादा ग्राहक मिले। इस दौरान कंपनी की धांसू मोटरसाइकिल हीरो करिज्मा 210 को निराशा हाथ लगी। दरअसल, करिज्मा 210 को एक भी ग्राहक नहीं मिला। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी 2024 में करिज्मा 210 को कुल 2,128 लोगों ने खरीदा था। उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला बात ये है कि नवंबर 2024 के बाद से इस मोटरसाइकिल की एक भी यूनिट नहीं बिकी।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


