Hindi Newsऑटो न्यूज़Hero HF 100 OBD-2B Launched With Marginal Price Hike, check all details
नए अवतार में आई हीरो HF 100, इस बाइक में मिलेगा गजब का माइलेज; कीमत में हुआ फेरबदल

नए अवतार में आई हीरो HF 100, इस बाइक में मिलेगा गजब का माइलेज; कीमत में हुआ फेरबदल

संक्षेप:

हीरो HF 100 OBD 2B (Hero HF 100 OBD 2B) लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत पुराने मॉडल से महज 1,100 ज्यादा है। हालांकि, कंपनी ने इसमें कई अपडेटेड फीचर्स जोड़े हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

May 01, 2025 02:04 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश की सबसे भरोसेमंद टू-व्हीलर कंपनियों में से एक हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी पॉपुलर और बजट सेगमेंट की बाइक HF 100 का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए वर्जन को OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है, जिससे यह पर्यावरण के लिए पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मारुति ने किया कन्फ्यूज! इस वजह से कार के लिए साल के आखिर तक करना होगा इंतजार?

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero HF 100

Hero HF 100

₹ 60,118 से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe

₹ 59,998 - 69,268

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine 100

Honda Shine 100

₹ 68,767

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Platina 100

Bajaj Platina 100

₹ 68,685

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Sport

TVS Sport

₹ 59,881 - 71,785

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Radeon

TVS Radeon

₹ 59,880 - 81,924

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नई HF 100 में क्या बदला?

हीरो HF 100 (Hero HF 100) में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन के अंदर किया गया है। अब यह बाइक OBD-2B एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक है, जो इसे लेटेस्ट सरकारी एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप बनाता है। इस अपडेट के साथ इसकी कीमत में 1,100 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब नई HF 100 की कीमत 60,118 (एक्स-शोरूम) है, फिर भी यह भारत की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में गिनी जाती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

बाइक में वही पुराना भरोसेमंद 97.2cc BS6 इंजन है, जो 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन अपनी माइलेज और लो-मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। इसका वजन 110kg है। वहीं, इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। हीरो HF 100 रोजाना की सवारी के लिए एक परफेक्ट बाइक बनी हुई है।

हार्डवेयर और सेफ्टी

हीरो HF 100 (Hero HF 100) बिल्कुल सैंपल बाइक है। इसमें आपको 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा इस बाइक में ड्रम ब्रेक्स मिलती है, जिसमें कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की ओर हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर भी दिया गया है। इसमें डबल क्रैडल फ्रेम दिया गया है, जो बाइक को मजबूती देता है।

कलर ऑप्शन

हीरो HF 100 (Hero HF 100) अभी भी अपने दो क्लासिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें रेड-ब्लैक और ब्लू-ब्लैक कलर ऑप्शन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की ये कार रही बेस्टसेलिंग प्रीमियम हैचबैक, कीमत मात्र ₹6.70 लाख

किसके लिए है ये बाइक?

अगर आप एक बजट फ्रेंडली, लो-मेंटेनेंस और माइलेज किंग बाइक की तलाश में हैं, जो हर दिन की सवारी के लिए भरोसेमंद हो, तो हीरो HF 100 (Hero HF 100) आज भी आपके लिए एक शानदार विकल्प है। हीरो HF 100 बाइक 60,000 की कीमत में एक भरोसेमंद पैकेज है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।