जल्द आएगी Hero की पहली इलेक्ट्रिक बाइक! VxZ का भारत में डिजाइन पेटेंट फाइल; जानिए कब होगी एंट्री

Jan 18, 2026 12:33 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प अब बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने EICMA 2025 में Project VxZ से पर्दा उठाकर यह साफ कर दिया था कि वह अब सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर तक सीमित नहीं रहना चाहती।

जल्द आएगी Hero की पहली इलेक्ट्रिक बाइक! VxZ का भारत में डिजाइन पेटेंट फाइल; जानिए कब होगी एंट्री

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प अब बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने EICMA 2025 में Project VxZ से पर्दा उठाकर यह साफ कर दिया था कि वह अब सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर तक सीमित नहीं रहना चाहती। इसी क्रम में कंपनी ने हीरो VxZ का भारत में डिजाइन पेटेंट फाइल कर दिया है। यह इस बात का मजबूत संकेत है कि हीरो इसे जल्द या देर-सवेर भारतीय बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। खास बात यह है कि Project VxZ को अमेरिका की मशहूर इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता Zero Motorcycles के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। आइए जानते हैं अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कब हो सकती है डेब्यू

बता दें कि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका प्रोडक्शन-रेडी वर्जन नवंबर 2026 में होने वाले EICMA शो में ग्लोबल डेब्यू कर सकता है। इससे पहले हीरो को इस बाइक को और बेहतर बनाने, टेस्टिंग और अलग-अलग बाजारों की जरूरतों के हिसाब से फाइनल टच देने का पर्याप्त समय मिल जाएगा। rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि इसके बाद इसे भारत समेत अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero Electric Photon

Hero Electric Photon

₹ 1.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ather Energy 450S

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Nexus

Ampere Nexus

₹ 1.2 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Gemopai Astrid Lite

Gemopai Astrid Lite

₹ 1.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Komaki DT 3000

Komaki DT 3000

₹ 1.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी दिखेगी बाइक

डिजाइन पेटेंट इमेज में सामने आई हीरो Project VxZ एक स्पोर्टी और स्ट्रीट-फोकस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नजर आती है। इसमें शार्प LED हेडलैंप, LED टर्न इंडिकेटर्स, अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों में पेटल डिस्क ब्रेक देखने को मिलते हैं। चेन ड्राइव की जगह बेल्ट ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है, जो इलेक्ट्रिक बाइक्स में कम मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। सेमी-फेयर्ड बॉडी, अग्रेसिव पैनल्स और स्प्लिट सीट इसे एक दमदार स्ट्रीटफाइटर लुक देते हैं।

धांसू होंगे फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिखता है, जिसमें मल्टीपल राइड मोड्स का सपोर्ट हो सकता है। बाइक के बीचों-बीच लगा बैटरी पैक इसके बैलेंस और रोजमर्रा की यूजिबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया लगता है। हालांकि, हीरो ने अभी इसकी टेक्निकल डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन बैटरी का साइज Zero Motorcycles की कुछ बाइक्स जैसा लग रहा है, जिनकी रेंज 160 से 275 किलोमीटर तक बताई जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि हीरो भारत के हिसाब से किफायती बैटरी टेक्नोलॉजी लाता है या ग्लोबल लेवल की परफॉर्मेंस पर फोकस करता है।

(फोटो क्रेडिट- rushlane)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़hero has filed a design patent in India for its first electric bike vxz
;;;