
अब टू-व्हीलर्स में मिलेगा ADAS की ARAS सेफ्टी फीचर्स, राइडिंग बनेगी सेफ; जानिए कैसे करेगा काम?
इन दिनों फोर-व्हीलर में सेफ्टी फीचर्स को लेकर कई नए-नए इनोवेशन देखने को मिल रहे हैं। साथ ही, इसमें कई ADAS जैसे कई शानदार सेफ्टी फीचर्स भी जुड़ते जा रहे हैं। अब सेफ्टी की इस लिस्ट से टू-व्हीलर भी पीछे नहीं हैं। पहले जहां इसमें कॉम्बी ब्रेक और डिस्क ब्रेक जैसी सेफ्टी मिलती है।
इन दिनों फोर-व्हीलर में सेफ्टी फीचर्स को लेकर कई नए-नए इनोवेशन देखने को मिल रहे हैं। साथ ही, इसमें कई ADAS जैसे कई शानदार सेफ्टी फीचर्स भी जुड़ते जा रहे हैं। अब सेफ्टी की इस लिस्ट से टू-व्हीलर भी पीछे नहीं हैं। पहले जहां इसमें कॉम्बी ब्रेक और डिस्क ब्रेक जैसी सेफ्टी मिलती है। अब इसमें सेफ्टी का एक नया चैप्टर जुड़ने जा रहा है। दरअसल, हीरो मोटोकॉर्प अब अपने टू-व्हीलर में ARAS (एडवांस्ड राइडर असिस्टेंस सिस्टम) की सेफ्टी देगी। जिसे हाल ही में अल्ट्रावायलेट X-47 में देखा था।






हीरो मोटोकॉर्प अपने फ्रेंच कंपनी वालिओ (Valeo) के साथ एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप करके इस फील्ड में कदम रख रही है। दोनों ब्रांड्स ने मिलकर मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के लिए रडार-बेस्ड ARAS टेक्नोलॉजी डेवलप की है। हीरो और वालिओ के कुछ प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट अमेरिका के लास वेगास में CES 2026 में दिखाए गए थे। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero Destini 110
₹ 72,000 - 79,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हीरो ARAS के फीचर्स
हाल के दिनों में हीरो मोटोकॉर्प मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के लिए प्रीमियम टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाने में बड़े कदम उठा रही है। इसी सिलसिले में हीरो ने ग्लैमर X जैसी 125cc बजट कम्यूटर बाइक में क्रूज कंट्रोल फीचर दिया। पहले क्रूज कंट्रोल सिर्फ प्रीमियम मोटरसाइकिलों के लिए ही होता था। जबकि अब ये बजट मोटरसाइकिल में भी देखने को मिल रहा है।
इसी तरह, हीरो मोटोकॉर्प अब फ्रेंच ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी सप्लायर वालिओ के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप करके रडार-बेस्ड ARAS सूट जैसी गाड़ियों की सेफ्टी टेक्नोलॉजी में इन्वेस्ट कर रही है। वालिओ की रडार टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कैमरे उन मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के चारों ओर 360-डिग्री सेफ्टी घेरा बनाएंगे, जिनमें ये सिस्टम लगे होंगे।
यह 360-डिग्री सेफ्टी घेरा कई एडवांस्ड राइडर असिस्टेंस सिस्टम (ARAS) को अनलॉक करेगा जो राइडर्स की मदद करेंगे। इन फीचर्स में फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, रिवर्स कोलिजन वॉर्निंग, डिस्टेंस वॉर्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और वॉर्निंग, लेन चेंज वॉर्निंग और असिस्टेंस और भी बहुत कुछ शामिल होगा। शुरुआत में ARAS फीचर्स प्रीमियम हीरो और विडा प्रोडक्ट्स में मिलेंगे।
हीरो मोटोकॉर्प का बयान
इस पार्टनरशिप पर कमेंट करते हुए, राम कुप्पुस्वामी, चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर, प्लांट ऑपरेशंस, हीरो मोटोकॉर्प ने कहा, "हीरो मोटोकॉर्प में हम अपने प्रोडक्ट्स में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लाकर मोबिलिटी के भविष्य को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। वेलेओ के साथ हमारी पार्टनरशिप नेक्स्ट-जेन एडवांस्ड राइडर असिस्टेंस सिस्टम के साथ मोबिलिटी को स्मार्ट, सुरक्षित और ज्यादा सस्टेनेबल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




