नंबर-1 बनते-बनते रह गई होंडा, इस कंपनी के बाइक, स्कूटर को 60 लाख लोगों ने खरीदा; बस इतने का रहा अंतर

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 'नंबर-1' की कुर्सी के लिए मची जंग अब और भी दिलचस्प हो गई है। घरेलू मार्केट में हीरो ने करीब 60.7 लाख गाड़ियां बेची हैं। जबकि होंडा 57.5 लाख यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही।

नंबर-1 बनते-बनते रह गई होंडा, इस कंपनी के बाइक, स्कूटर को 60 लाख लोगों ने खरीदा; बस इतने का रहा अंतर

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 'नंबर-1' की कुर्सी के लिए मची जंग अब और भी दिलचस्प हो गई है। पिछले काफी समय से बाजार में यह चर्चा थी कि होंडा (Honda), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) को पछाड़ देगी। लेकिन वित्त वर्ष 2026 के ताजा आंकड़ों ने इन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगा दिया है। हीरो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे पटखनी देना इतना आसान नहीं है। घरेलू मार्केट में हीरो ने करीब 60.7 लाख गाड़ियां बेची हैं। जबकि होंडा 57.5 लाख यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। यानी दोनों के बीच इस साल फासला बढ़कर 3 लाख के पार पहुंच गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

क्या है हीरो की मजबूती

हीरो की इस मजबूती के पीछे सबसे बड़ा हाथ उसकी 'कम्यूटर' यानी बजट बाइक्स का है। गांव हो या कस्बा, हीरो की 'स्प्लेंडर' का जादू आज भी सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ होंडा की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से उसके एक्टिवा जैसे स्कूटर्स रहे हैं। हालांकि, वहां भी राह उतनी आसान नहीं रह गई है। टीवीएस (TVS) और सुजुकी (Suzuki) जैसी कंपनियों ने इस सेगमेंट में इतने दमदार ऑप्शन उतार दिए हैं।

हीरो ने बदली अपनी स्ट्रैटजी

हीरो मोटोकॉर्प अब सिर्फ सस्ती बाइक्स तक ही सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी ने अपनी स्ट्रैटजी बदलते हुए अब मिड-साइज मोटरसाइकिल और प्रीमियम स्पोर्टी स्कूटर्स पर फोकस काफी बढ़ा दिया है। हीरो के लिए सबसे अच्छी खबर उसके इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड 'विडा' (Vida) से आई है। वित्त वर्ष 2026 में विडा के रजिस्ट्रेशन में लगभग तीन गुना की भारी बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, कुल बिक्री के मामले में विडा अभी मार्केट लीडर्स से काफी पीछे है।

मुकाबला एकदम 'कांटे' का

अगर हम विदेशों में भेजी गई गाड़ियों को भी मिला दें तो मुकाबला एकदम 'कांटे' का हो जाता है। कुल बिक्री के मामले में हीरो 64.7 लाख यूनिट्स पर है। वहीं, होंडा 63.7 लाख यूनिट्स के साथ बिल्कुल उसके पीछे खड़ी है। यानी ग्लोबल लेवल पर अंतर सिमटकर सिर्फ 1 लाख यूनिट्स का रह गया है। हीरो अभी भी नंबर-1 की कुर्सी पर बैठा है। हालांकि, अब उसे अपने दोनों तरफ होंडा और टीवीएस से मिल रही तगड़ी चुनौती के बीच एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।