काम की बात: ये है मानसून में कार का AC चलाने का सही तरीका, मिलेगी बेहतर कूलिंग, नहीं होगी धुंध और बचेगा पेट्रोल; 90% लोग नहीं जानते
बारिश के मौसम में कार का AC सही तरीके से चलाने से फ्यूल की बचत हो सकती है और कार के अंदर की उमस व शीशों पर जमी धुंध से भी राहत मिल सकती है। यहां जानें मानसून में Car AC इस्तेमाल करने के आसान और जरूरी टिप्स।

Car AC Tips: मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कार चलाने वालों के लिए कुछ नई परेशानियां भी लेकर आता है। बारिश के दौरान कार के अंदर उमस बढ़ जाती है, शीशों पर धुंध जमने लगती है और कई लोग राहत पाने के लिए AC का टेम्परेचर सबसे कम कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता? गलत तरीके से AC चलाने पर न सिर्फ फ्यूल की खपत बढ़ती है, बल्कि कार के अंदर आराम भी कम हो सकता है।
ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि बारिश के मौसम में कार के AC को सही मोड और सही सेटिंग पर इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इससे केबिन की नमी कम होती है, शीशे साफ रहते हैं और इंजन पर भी अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। साथ ही AC सिस्टम की लाइफ भी बेहतर बनी रहती है। कुछ आसान आदतें अपनाकर आप मानसून में ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं और फ्यूल खर्च भी बच जायेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Audi Q3
₹ 43.67 - 53 लाख
Jaguar F-Pace
₹ 72.9 लाख से शुरू
Maserati Levante
₹ 1.5 करोड़
Lexus LX
₹ 2.82 - 3.12 करोड़
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
बारिश में क्यों बदल जाता है कार AC का इस्तेमाल
गर्मी के मुकाबले बारिश में तापमान थोड़ा कम होता है, लेकिन हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। यही नमी कार के अंदर चिपचिपाहट पैदा करती है और शीशों पर धुंध जमा देती है। ऐसे में सिर्फ ठंडी हवा चलाना काफी नहीं होता, बल्कि हवा में मौजूद नमी को भी कम करना जरूरी होता है। इसलिए मानसून में AC का इस्तेमाल गर्मियों से थोड़ा अलग तरीके से करना चाहिए।
Recirculation Mode का करें सही इस्तेमाल
अगर बाहर तेज बारिश हो रही है तो AC का Recirculation Mode चालू रखें। इससे बार-बार बाहर की नम हवा कार के अंदर नहीं आएगी और केबिन जल्दी ठंडा व आरामदायक रहेगा। इससे AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और फ्यूल कम यूज होगा।
शीशों पर धुंध जम जाए तो क्या करें
मानसून में सबसे आम समस्या विंडशील्ड और साइड ग्लास पर धुंध जमना है। ऐसी स्थिति में AC बंद करने की बजाय उसे चालू रखें और फ्रंट डिफॉगर मोड का इस्तेमाल करें। अगर आपकी कार में डिफॉगर नहीं है, तो AC की हवा को विंडशील्ड की तरफ मोड़ दें। इससे शीशों पर जमी नमी तेजी से हट जाती है और ड्राइविंग सुरक्षित रहती है।
बहुत कम तापमान पर AC चलाने से बचें और रेगुलर सर्विस कराएं
कई लोग बारिश में भी AC को 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। इससे फ्यूल का खर्च बढ़ जाता है और जरूरत से ज्यादा ठंडक भी महसूस होती है। अगर AC का एयर फिल्टर गंदा है या गैस कम है तो कूलिंग प्रभावित होगी। बारिश के मौसम से पहले AC की सर्विस करवा लेना अच्छा माना जाता है। साफ फिल्टर और सही गैस प्रेशर से कूलिंग बेहतर रहती है और एसी अच्छे से काम करता है।
फ्यूल बचाने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
अगर कार लंबे समय तक धूप में खड़ी रही है, तो बैठते ही AC फुल स्पीड पर चलाने की बजाय पहले कुछ सेकंड के लिए दरवाजे या खिड़कियां खोलकर गर्म हवा बाहर निकलने दें। इसके बाद AC चालू करें। इससे केबिन जल्दी ठंडा होता है और AC पर शुरुआती दबाव कम पड़ता है। साथ ही समय पर सर्विस, सही टायर प्रेशर और स्मूद ड्राइविंग भी फ्यूल बचाने में मदद करती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


