
रोजाना इस्तेमाल के लिए खरीदनी है बाइक तो ये रहे 5 सबसे सस्ते ऑप्शन, 70 km तक है माइलेज; जानिए कीमत
भारत में बजट सेगमेंट के बाइकों की डिमांड हमेशा सबसे ज्यादा रहती है। दरअसल, रोजाना आने-जाने, ऑफिस कम्यूट और छोटे सफरों के लिए लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो कीमत में किफायती हो। साथ में माइलेज भी दमदार दे।
भारत में बजट सेगमेंट के बाइकों की डिमांड हमेशा सबसे ज्यादा रहती है। दरअसल, रोजाना आने-जाने, ऑफिस कम्यूट और छोटे सफरों के लिए लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो कीमत में किफायती हो। साथ में माइलेज भी दमदार दे और मेंटेनेंस भी बहुत कम हो। इसी वजह से टू-व्हीलर कंपनियां हर साल अपनी सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स पर खास फोकस रखती हैं। अगर आप भी कम बजट में एक भरोसेमंद बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं 5 सबसे शानदार ऑप्शन के बारे में विस्तार से।





हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो HF Deluxe देश की सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा बिकने वाली बजट कम्यूटर बाइक्स में शामिल है। इसमें 97.2cc का इंजन दिया गया है जो 65 से 70 kmpl तक का माइलेज देती है जो इसे रोजाना के कामकाज के लिए इसे बेहद किफायती बनाता है। इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी बेहद कम आती है। मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 60,000 रुपये से शुरू होती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero HF 100
₹ 60,118 से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Platina 100
₹ 65,407

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine 100
₹ 63,191 - 66,900

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine 100 DX
₹ 69,694

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS XL100
₹ 43,900 - 59,800

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बजाज सीटी 110X
बजाज CT 110X अपनी मजबूत बॉडी, बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस और रफ-टफ डिजाइन के कारण छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में खूब बिकती है। इसका 115cc इंजन 65 kmpl तक का माइलेज देता है और खराब रास्तों पर भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। फ्रंट में मेटल क्रैश गार्ड और रियर में कैरियर जैसे फीचर्स इस बाइक को और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं। मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,216 रुपये से शुरू होती है।
टीवीएस स्पोर्ट
टीवीएस स्पोर्ट माइलेज के मामले में इस लिस्ट की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 kmpl से ज्यादा माइलेज दे सकती है जिससे यह रोजाना लंबी दूरी तय करने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाती है। इसका 110cc इंजन और स्टाइलिश डिजाइन इसे युवाओं के बीच भी लोकप्रिय बनाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 66,000 रुपये से शुरू होती है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस
हीरो स्प्लेंडर प्लस भारत की सबसे भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाली बाइक्स में गिनी जाती है। इसका 97.2cc इंजन और 65 से 70 kmpl माइलेज इसे लाखों भारतीयों की पहली पसंद बनाते हैं। इसका सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल डिजाइन और बेहद कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे बजट फ्रेंडली सेगमेंट में सबसे ऊपर रखता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 75,000 रुपये से शुरू होती है।
बजाज प्लेटिना 100
बजाज प्लेटिना 100 अपनी कम्फर्ट राइडिंग, बेहतर सस्पेंशन और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। इसका 100cc इंजन 70 से 75 kmpl तक का माइलेज देती है। इसके “कम्फर्टेक” सस्पेंशन खराब रास्तों पर भी झटके कम करता है जिससे लंबी राइड भी आरामदायक रहती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,808 रुपये से शुरू होती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




