
भारत में बंद हो गई मारुति की ये कार! फिर डीलरशिप क्यों दे रहा ऑफर? जान लीजिए सच
आधिकारिक तौर पर भारत में मारुति सुजुकी की सियाज कार बंद हो गई है। लेकिन, फिर भी कई डीलर इस कार पर बड़े-बड़े ऑफर दे रहे हैं? आखिर ये कैसे संभव है? आइए सच्चाई जानते हैं।
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की मिड-साइज सेडान सियाज (Ciaz) एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह थोड़ी निराशाजनक है। हाल ही में ग्लोबल NCAP (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में सियाज (Ciaz) को सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। हैरानी की बात यह है कि यह कार पहले ही भारत में डिस्कंटिन्यू (बंद) की जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सियाज (Ciaz) वाकई पूरी तरह बंद हो गई है या अब भी खरीदी जा सकती है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Amaze
₹ 8.1 - 11.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या मारुति सियाज अभी बिक्री पर है?
मारुति सियाज आधिकारिक तौर पर अब बिक्री पर नहीं है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सियाज (Ciaz) को अपनी प्रोडक्ट लाइन-अप से हटा दिया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि सियाज (Ciaz) अब भी नेक्सा (Nexa) की वेबसाइट पर लिस्टेड दिखाई देती है। देश के कुछ डीलरशिप्स पर पुराना (अनसोल्ड) स्टॉक अभी मौजूद है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप चाहें, तो सीमित स्टॉक में सियाज (Ciaz) अब भी खरीद सकते हैं।
भारी डिस्काउंट का मौका
सेडान सेगमेंट की धीमी बिक्री और मॉडल के डिस्कंटिन्यू होने के कारण कई डीलर स्टॉक क्लियर करने के लिए सियाज पर बड़े डिस्काउंट दे रहे हैं। एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स भी मिल सकते हैं, लेकिन ग्राहकों को खरीद से पहले सेफ्टी और लॉन्ग-टर्म वैल्यू पर जरूर सोच लेना चाहिए।
मारुति सियाज में कौन-से सेफ्टी फीचर्स?
सियाज (Ciaz) में बेसिक सेफ्टी फीचर्स तो मौजूद हैं, लेकिन आज के स्टैंडर्ड के हिसाब से यह पीछे रह जाती है। मौजूदा सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट एयरबैग्स, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
क्या नहीं मिलता?
इसमें साइड और कर्टन एयरबैग्स नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा इस कार में ADAS फीचर्स (AEB, लेन असिस्ट आदि) और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर नहीं दिया गया है। सबसे बड़ी कमजोरी इसकी अस्थिर बॉडीशेल है, जो तेज टक्कर में केबिन को सुरक्षित नहीं रख पाती है।
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फेल
हाल ही में हुए ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में ये कार बुरी तरह फेल रही। इसको एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (Adult Occupant Protection -AOP) में 20.86 / 34 अंक मिले हैं। वहीं, ओवरऑल सेफ्टी रेटिंग में 1 स्टार मिले हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




