Hindi Newsऑटो न्यूज़harley-davidson x440t has been launched in india at a price of rs 2-79 lakh
भारत में लॉन्च हुई हार्ले-डेविडसन की दूसरी सबसे सस्ती बाइक, कीमत सिर्फ ₹2.79 लाख; जानिए खासियत

भारत में लॉन्च हुई हार्ले-डेविडसन की दूसरी सबसे सस्ती बाइक, कीमत सिर्फ ₹2.79 लाख; जानिए खासियत

संक्षेप:

हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपनी दूसरी सबसे छोटी मोटरसाइकिल X440T को लॉन्च किया है। यह बाइक पहले से मौजूद X440 प्लेटफॉर्म पर ही तैयार की गई है। हालांकि, इसमें डिजाइन के कई बदलाव देखने को मिलते हैं।

Dec 07, 2025 10:54 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपनी दूसरी सबसे छोटी मोटरसाइकिल X440T को लॉन्च किया है। यह बाइक पहले से मौजूद X440 प्लेटफॉर्म पर ही तैयार की गई है। हालांकि, इसमें डिजाइन के कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इसके साथ अपनी अपडेटेड क्रूजर लाइन-अप भी पेश की है जिससे साफ है कि ब्रांड इस सेगमेंट को भारत में और आक्रामक तरीके से टारगेट कर रहा है। हार्ले-डेविडसन X440T का लुक X440 से अलग और ज्यादा स्ट्रीट-फोकस्ड है। भारतीय मार्केट में इस बाइक की कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो X440T में कई ऐसे एलीमेंट दिए गए हैं जो इसे Harley XR1200 की याद दिलाते हैं। बाइक का रियर सेक्शन काफी यूनिक है जहां बड़ा फेंडर ज्यादा हिस्सा कवर करता है और इसे एक मस्कुलर लुक देता है। सीट को फिर से डिजाइन किया गया है ताकि राइडर और पिलियन दोनों को ज्यादा कम्फर्ट मिल सके। इसके अलावा, पीछे बड़े ग्रैब हैंडल दिए गए हैं। ग्राहकों को बाइक में पर्ल ब्लू, पर्ल रेड, विविड ब्लैक और पर्ल व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

धांसू हैं बाइक के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो X440T में X440 वाला ही फ्रंट प्रोफाइल मिलता है। हालांकि, T वर्जन में बार-एंड मिरर और फ्रंट व्हील पर ब्लैक फेंडर जैसे कुछ एक्सक्लूसिव बदलाव किए गए हैं। राइडिंग टेक्नोलॉजी में भी बाइक आगे बढ़ी है। इसमें नया इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी के साथ राइड-बाय-वायर सिस्टम मिलता है। साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल रियर ABS के साथ रोड एंड रेन जैसे दो राइडिंग मोड दिए गए हैं।

दमदार है बाइक का पावरट्रेन

पावरट्रेन के तौर पर बाइक में 440cc सिंगल-सिलेंडर एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। बाइक का इंजन 27bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क देता है। बाइक का माइलेज लगभग 35 kmpl तक बताया जा रहा है। बाइक में आगे 18-इंच और पीछे 17-इंच के व्हील मिलते हैं। जबकि व्हीलबेस 1,418 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।