महंगा हुआ इस मोटरसाइकिल को खरीदना, कंपनी ने ‌₹2000 बढ़ाए; 2 महीने में दूसरी बार हुआ इजाफा

लाइव हिन्दुस्तान
share

दो महीनों में यह दूसरी बार कीमत बढ़ाई गई है, जिससे T वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब 2.86 लाख रुपए और S वैरिएंट की कीमत 2.60 लाख रुपए हो गई है। हालांकि, बेस विविड वैरिएंट की कीमत 2.35 लाख रुपए पर ही बनी हुई है।

Harley Davidson X440 prices hiked by up to Rs 2,000
महंगा हुआ इस मोटरसाइकिल को खरीदना
Harley-Davidson X440 T
केवल
₹4,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

हार्ले-डेविडसन ने अपने X440 S और T वैरिएंट की कीमतों में इजाफा कर दिया है। टॉप T वैरिएंट की कीमत में 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि बीच वाले S वैरिएंट की कीमत 1,000 रुपए बढ़ गई है। खास बात यह है कि जून में सभी X440 वैरिएंट की कीमतें बढ़ाई गई थीं, जबकि इस बार बढ़ोतरी सिर्फ टॉप दो वैरिएंट के लिए की प्राइस अपडेट किया गया है। कीमत बढ़ने के अलावा, X440 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी भी 440cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है जो 27hp की पावर और 38Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल₹1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल₹1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल₹2,000/ माह
अपनी EMI जानें

हार्ले-डेविडसन ने पिछले साल के आखिर में T वैरिएंट पेश किया था, जिसमें राइड-बाय-वायर, रीडिजाइन किया गया सबफ्रेम और बार-एंड मिरर जैसे फीचर्स जोड़े गए थे। राइड-बाय-वायर की वजह से X440 T में ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइड मोड भी मिले। जैसा कि पहले बताया गया है, दो महीनों में यह दूसरी बार कीमत बढ़ाई गई है, जिससे T वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब 2.86 लाख रुपए और S वैरिएंट की कीमत 2.60 लाख रुपए हो गई है। हालांकि, बेस विविड वैरिएंट की कीमत 2.35 लाख रुपए पर ही बनी हुई है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Harley-Davidson X440 T

Harley-Davidson X440 T

₹ 2.86 लाख

EMI केवल₹3,800/ माह
अपनी EMI जानें
Harley-Davidson X440

Harley-Davidson X440

₹ 2.35 - 2.6 लाख

EMI केवल₹3,100/ माह
अपनी EMI जानें
Royal Enfield Guerrilla 450

Royal Enfield Guerrilla 450

₹ 2.49 - 2.72 लाख

EMI केवल₹3,300/ माह
अपनी EMI जानें
Triumph Speed 400

Triumph Speed 400

₹ 2.4 लाख

EMI केवल₹3,200/ माह
अपनी EMI जानें
Royal Enfield Interceptor 650

Royal Enfield Interceptor 650

₹ 3.15 - 3.63 लाख

EMI केवल₹4,200/ माह
अपनी EMI जानें
Keeway K-Light 250V

Keeway K-Light 250V

₹ 2.5 लाख से शुरू

EMI केवल₹3,300/ माह
अपनी EMI जानें

हार्ले-डेविडसन X440 को 440cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन द्वारा ऑपरेट किया जाता है जो 27 hp और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। X440 T रेंज में सबसे अधिक फीचर-लोडेड वर्जन बना हुआ है, जो राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, स्विचेबल ABS और हार्ले-डेविडसन के पैनिक ब्रेकिंग अलर्ट फीचर से लैस है। इसमें एक रिवाइज्ड रियर सबफ्रेम, रीडिजाइन किया गया टेल सेक्शन और अपडेटेड ग्रैब हैंडल भी मिलते हैं।

1. हार्ले-डेविडसन X440 डेनिम वैरिएंट
हार्ले-डेविडसन X440 डेनिम बेस मॉडल है। ये मस्टर्ड डेनिम कलर थीम के साथ आता है। इसमें बाकी मॉडलों की तरह ही LED हेडलाइट मिलती है, लेकिन S ट्रिम की तरह 3D लोगो की जगह फ्यूल टैंक पर स्टीकर मिलते हैं। यह ट्यूबलेस रबर वाले एलॉय व्हील के बजाय ट्यूब-टाइप टायर वाले स्पोक व्हील पर चलती है। डेनिम में TFT स्क्रीन मिलती है, लेकिन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं दी है। ये S वैरिएंट में मिलती है।

2. हार्ले-डेविडसन X440 विविड वैरिएंट
हार्ले-डेविडसन X440 सीरीज में दूसरा वैरिएंट विविड है। X440 विविड एलॉय व्हील्स के साथ आता है, लेकिन इसमें भी 3D बैजिंग के बजाय स्टीकर्स मिलते हैं। X440 विविज के व्हील में डायमंड-कट फिनिश नहीं है। इसमें भी डेनिम मॉडल की तरह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की कमी है। हार्ले-डेविडसन X440 विविड को दो कलर ऑप्शन डार्क सिल्वर और थिक रेड में खरीद सकते हैं।

3. हार्ले-डेविडसन X440 एस वैरिएंट
X440 सीरीज में S टॉप-स्पेक ट्रिम है। इस वैरिएंट में सभी फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ मैट ब्लैक पेंट स्कीम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक TFT स्क्रीन शामिल है। ये आपको नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल एक्सेप्ट और रिजेक्ट, फोन बैटरी स्टेटस, मिस्ड कॉल अलर्ट, मैसेज अलर्ट और नेटवर्क स्ट्रेंथ जैसे कई डिटेल देता है। इसमें ब्रॉन्ज-फिनिश इंजन केसिंग और डायमंड-कट फिनिश एलॉय भी मिलते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़महंगा हुआ इस मोटरसाइकिल को खरीदना, कंपनी ने ‌₹2000 का किया इजाफा