इस कंपनी की एक साथ 16994 मोटरसाइकिल के लिए जारी किया रिकॉल, ब्रेक परफॉर्मेंस का सता रहा डर
रिकॉल नोटिस के अनुसार, पीछे की ब्रेक लाइन बॉडी कंट्रोल मॉड्यूल (BCM) के संपर्क में आ सकती है, जिससे ब्रेक लाइन में घिसाव हो सकता है। इसके चलते ब्रेक फ्लूइड लीक हो सकता है और पीछे के ब्रेक की परफॉर्मेंस कम हो सकती है।

हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) ने अमेरिकी बाजार के लिए एक रिकॉल जारी किया है। कंपनी को डर है कि उसकी मोटरसाइकिल के पीछे के ब्रेक फेल होने का संभावित खतरा है। इस खतरे से कंपनी की करीब 16,994 मोटरसाइकिलें प्रभावित हो सकती हैं। इस रिकॉल को नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने हरी झंडी दी है। कंपनी ने जिन मोटरसाइकिल के लिए रिकॉल जारी किया है उसमें हेरिटेज क्लासिक, स्ट्रीट बॉब, लो राइडर S और लो राइडर ST शामिल हैं। ये सभी हार्ले-डेविडसन की सॉफ्टेल रेंज का हिस्सा हैं।
रिकॉल नोटिस के अनुसार, पीछे की ब्रेक लाइन बॉडी कंट्रोल मॉड्यूल (BCM) के संपर्क में आ सकती है, जिससे ब्रेक लाइन में घिसाव हो सकता है। इसके चलते ब्रेक फ्लूइड लीक हो सकता है और पीछे के ब्रेक की परफॉर्मेंस कम हो सकती है। इस समस्या को ठीक करने के लिए, कंपनी के डीलर BCM और उससे जुड़े हार्डवेयर को बदलेंगे। साथ ही, पीछे की ब्रेक लाइन की जांच करेंगे। यदि कोई खराबी पाई जाती है, तो ब्रेक लाइन और उससे जुड़े पुर्जों को फ्री में बदला जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Harley-Davidson 750
₹ 2.5 लाख से शुरू
Harley-Davidson Custom1250
₹ 16 - 17 लाख
Harley-Davidson Nightster
₹ 13.39 - 14.29 लाख
Harley-Davidson Bronx
₹ 12 लाख से शुरू
Harley-Davidson Breakout
₹ 31.79 लाख
Harley-Davidson X440
₹ 2.35 - 2.55 लाख
अमेरिकी बाजार में इन्फेक्टेड मोटरसाइकिल के ओनर्स को सूचना देने का काम 18 मई से शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि यह रिकॉल भारत या अन्य इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद बाइकों को भी प्रभावित करेगा या नहीं।
हार्ले-डेविडसन 2026 स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड पेश
हार्ले-डेविडसन ने जनवरी 2026 में अपडेटेड स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड को पेश किया था। कंपनी ने अब इस मोटरसाइकिल में कई बड़े अपडेट किए हैं। इस लिस्ट में एक नया इंजन, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कम्फर्ट पर फोकस करने वाले कई सुधार शामिल हैं। 2026 स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड क्रोम और ब्लैक ट्रिम वैरिएंट में पेश की जाएगी। इसमें कई कलर ऑप्शन शामिल हैं, जैसे डार्क बिलियर्ड ग्रे, विविड ब्लैक, व्हाइट ओनिक्स पर्ल और भी बहुत कुछ मिलेंगे। उम्मीद है कि हार्ले-डेविडसन इस साल के आखिर में भारत में स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड को लॉन्च करेगी।
सबसे पहले बात करते हैं इंजन की तो स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड में नया मिल्वौकी-एट VVT 117 इंजन दिया गया है। यह 1,923cc का इंजन 4,600rpm पर 106bhp की पावर और 3,500rpm पर 177Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हार्ले-डेविडसन का कहना है कि यह पिछले टूरिंग मॉडल में इस्तेमाल किए गए मिल्वौकी-एट 114 इंजन के मुकाबले हॉर्सपावर में 14% और टॉर्क में 7% से ज्यादा की बढ़ोतरी है। वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग या VVT को जोड़ने का मकसद पूरे रेव रेंज में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना है।
मोटरसाइकिल के कॉकपिट को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है। इसमें सभी एनालॉग इंस्ट्रूमेंटेशन और ज्यादातर फिजिकल स्विच की जगह 12.3-इंच का TFT कलर टचस्क्रीन लगाया गया है। यह डिस्प्ले हार्ले के नए स्काईलाइन OS पर चलता है। ये नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑडियो और व्हीकल फंक्शन के लिए कंट्रोल सेंटर का काम करता है। इसमें एम्बेडेड नेविगेशन, वाई-फाई कनेक्टिविटी और एपल कारप्ले भी मिलता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


