9 महीने में सिर्फ 97 बाइक बिकी, भारत में इस कंपनी की हालत खराब!
भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट को लेकर अक्सर बड़ी-बड़ी उम्मीदें लगाई जाती हैं, लेकिन हकीकत अब भी आंकड़ों में साफ दिखती है। इसी कड़ी में हार्ले-डेविडसन (Davidson) की बिक्री, आने वाला भारत-अमेरिका ट्रेड डील और 800cc से ऊपर की बाइक्स की असली तस्वीर एक दिलचस्प कहानी कहती है।

भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट को लेकर अक्सर बड़ी-बड़ी उम्मीदें लगाई जाती हैं, लेकिन हकीकत अब भी आंकड़ों में साफ दिखती है। इसी कड़ी में Harley-डेविडसन (Davidson) की बिक्री, आने वाला भारत-अमेरिका ट्रेड डील और 800cc से ऊपर की बाइक्स की असली तस्वीर एक दिलचस्प कहानी कहती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Harley-Davidson Nightster
₹ 13.39 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson Breakout
₹ 31.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson X440
₹ 2.35 - 2.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
9 महीनों में सिर्फ 97 हार्ले-डेविडसन बाइक्स की बिक्री
अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच हार्ले-डेविडसन इंडिया (Harley-Davidson India) ने 800cc से 1600cc सेगमेंट में कुल 97 मोटरसाइकिलें बेचीं। यह सालाना आधार पर महज 1% की हल्की बढ़त है। इसमें कंपनी की नई और ग्लोबल-फोकस्ड बाइक्स (नाइटस्टर (Nightster), स्पोर्टस्टर S (Sportster S), पैन अमेरिका (Pan America)शामिल हैं। इन मॉडल्स को हार्ले (Harley) ने युवा और शहरी राइडर्स को ध्यान में रखकर उतारा है, लेकिन इसके बावजूद वॉल्यूम अब भी काफी सीमित हैं।
1600cc से ऊपर की हार्ले बाइक्स की डिमांड घटी
जहां 800–1600cc सेगमेंट में हल्की बढ़त दिखी, वहीं 1600cc से ऊपर की हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) बाइक्स की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल–दिसंबर 2025 में बिक्री 90 यूनिट पर ठप हो गई, जो सालाना आधार पर 15% की गिरावट है। फैट बॉब (Fat Bob), रोड ग्लाइड (Road Glide) और स्ट्रीट ग्लाइड (Street Glide) जैसी भारी-भरकम क्रूजर बाइक्स अब पहले जैसी लोकप्रिय नहीं रहीं। यह साफ इशारा है कि भारतीय बाजार धीरे-धीरे बहुत बड़े इंजन वाली क्रूजर्स से दूर जा रहा है।
800cc+ मोटरसाइकिल मार्केट: अब भी नीचे सेगमेंट
पूरे भारत में 800cc से ऊपर की बाइक्स का बाजार अभी भी बहुत छोटा है। अप्रैल–दिसंबर 2025 बिक्री 1,874 यूनिट रही, जो 6.2% की YoY गिरावट है। हालांकि, कावासाकी निंजा 1100SX (Kawasaki Ninja 1100SX), सुजुकी हायाबूसा (Suzuki Hayabusa) और ट्रॉयम्फ स्पीड ट्विन (Triumph Speed Twin) जैसी कुछ बाइक्स की बिक्री बढ़ी, लेकिन महंगी कीमतें, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और ज्यादा मेंटेनेंस कॉस्ट इस सेगमेंट की ग्रोथ को रोक रही हैं।
इंडिया-US ट्रेड डील: हार्ले के लिए क्या बदलेगा?
भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 800cc से 1600cc इंजन वाली US-बिल्ट मोटरसाइकिलों पर 44% तक की इंपोर्ट ड्यूटी खत्म हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो हार्ले (Harley) की मिड-कैपेसिटी बाइक्स सस्ती हो सकती हैं। इससे कीमतों में बड़ा अंतर (pricing distortion) कम होगा। हालांकि, यह राहत 1600cc+ आइकॉनिक क्रूज़र्स पर लागू नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


