
गैंडा जैसी बॉडी और टाइगर सी रफ्तार, भारत में लॉन्च हुई ये अनोखी बाइक; कीमत में फॉर्च्यूनर से भी महंगी
भारत में हार्ले डेविडसन CVO रोड ग्लाइड (Harley-Davidson CVO Road Glide) लॉन्च हो गई है, जिसकी कीमत 67.36 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। ये बाइक कई एडवांस फीचर्स से लैस है। आइए इस दमदार बाइक की खासियत जानते हैं।
हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) ने भारत में अपनी सबसे प्रीमियम और हाई-एंड टूरिंग बाइक CVO रोड ग्लाइड लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 67.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, यानी यह सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि पहियों पर चलने वाली एक लग्जरी क्रूजर बाइक है। ये बाइक शानदार और दमदार लुक के साथ आती है। हार्ले CVO रोड ग्लाइड को देखकर ही समझ आ जाता है कि यह एक आम बाइक नहीं है। इसका बड़ा और मस्कुलर डिजाइन इसे सड़क पर किंग ऑफ द हाईवे जैसा रूप देता है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Harley-Davidson CVO Road Glide
₹ 67.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Indian Roadmaster Elite
₹ 71.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson CVO Street Glide
₹ 63.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 85,564 - 1.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मुख्य डिजाइन हाइलाइट्स
इसमें नया ‘Sharknose’ फेयरिंग मिलता है, जो आक्रामक और एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ आता है। ये बाइक भारी-भरकम फ्यूल टैंक, क्लासिक हार्ले स्टाइल फेंडर्स और प्रीमियम कस्टम-पेंट ऑप्शन्स के साथ आती है। यह बाइक देखने भर से लोगों का ध्यान खींच लेती है।
इंजन पावरट्रेन
इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसें Milwaukee-Eight VVT 121 इंजन दिया गया है, जो इसके बोनट के अंदर छिपा है। ये हार्ले (Harley) का नया और ज्यादा पावरफुल इंजन है। इसमें मिलने वाला Milwaukee-Eight VVT 121 इंजन 115 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये टॉर्क बाइक को हाईवे पर बेहद स्मूद लेकिन पावरफुल राइड देता है। लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह पावरट्रेन एक सपना है।
इसमें 12.3-इंच का TFT डिस्प्ले और Skyline OS टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें मिलने वाली CVO रोड ग्लाइड सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी से भी पूरी तरह लैस है।
फीचर्स की डिटेल्स
इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले, नया स्काईलाइन OS इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मोबाइल कनेक्टिविटी, नेविगेशन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स और जबरदस्त सेफ्टी टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। हार्ले (Harley) ने इसे एक रोलिंग लग्जरी सूट की तरह तैयार किया है।
ये भारत में टॉप-ऑफ-द-लाइन टूरिंग बाइक है। CVO रोड ग्लाइड फिलहाल हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) की भारत में सबसे हाई-एंड बाइक है। इसे खासतौर पर उन राइडर्स के लिए बनाया गया है, जो लंबी रोड ट्रिप्स करते हैं। इसके अलावा प्रीमियम कम्फर्ट चाहते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




