Hindi Newsऑटो न्यूज़Grand Vitara Dominate Elevate And Creta In International Markets
विदेशी लोगों को नंबर-1 हुंडई क्रेटा से ज्यादा पसंद आई होंडा की ये SUV, मारुति का मॉडल दोनों से रहा आगे

विदेशी लोगों को नंबर-1 हुंडई क्रेटा से ज्यादा पसंद आई होंडा की ये SUV, मारुति का मॉडल दोनों से रहा आगे

संक्षेप:

हुंडई क्रेटा सालों से कंपनी के लिए नंबर-1 बनी हुई है। साथ ही, कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भी इसका एकतरफा राज चल रहा है। हालांकि, जब बात देश के बाहर की होती है तब क्रेटा लिस्ट में काफी नीचे नजर आती है। साथ ही, ये अपने सबसे करीबी कॉम्पटीटर होंडा एलिवेट और मारुति ग्रैंड विटारा से भी पीछे छूट गई।

Jan 30, 2026 02:33 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई के लिए क्रेटा ऐसी SUV है जो सालों से कंपनी के लिए तो नंबर-1 बनी हुई है। साथ ही, कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भी इसका एकतरफा राज चल रहा है। हालांकि, जब बात देश के बाहर की होती है तब क्रेटा लिस्ट में काफी नीचे नजर आती है। साथ ही, ये अपने सबसे करीबी कॉम्पटीटर होंडा एलिवेट और मारुति ग्रैंड विटारा से भी पीछे छूट गई। दरअसल, दिसंबर 2025 में क्रेटा की 511 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। जबकि, एलिवेट की 615 यूनिट और ग्रैंड विटारा की 849 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। हालांकि, क्रेटा को सालाना आधार पर ग्रोथ मिली है। जबकि, ग्रैंड विटारा और एलिवेट की सेल्स में गिरावट आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
मॉडलदिसंबर 2025दिसंबर 2024
ग्रैंड विटारा8492,388
एलिवेट6152,693
क्रेटा511386

ग्रैंड विटारा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें 1462cc K15 इंजन दिया है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। यह पावरट्रेन भी अब तक AWD ऑप्शन वाला एकमात्र इंजन है। अपने सेगमेंट में ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी भी है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 27.97kmpl का माइलेज देता है। कंपनी का दावा है कि ये फुल टैंक पर 1200Km तक दौड़ती है।

ये भी पढ़ें:बजाज का मतलब सिर्फ ये एक मोटरसाइकिल, धड़ल्ले से खरीद रहे लोग; बनाया नंबर-1

मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। हाइब्रिड कार में दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहला पेट्रोल इंजन होता है जो किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह होता है। दूसरा एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता हैं। इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है। जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है। ये जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है।

ग्रैंड विटारा में EV मोड भी मिलेगा। EV मोड में कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। कार की बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर को एनर्जी देती हैं और इलेक्ट्रिक मोटर व्हील्स को पावर देता है। यह प्रोसेस साइलेंटली होता है, इसमें आवाज नहीं होती। हाइब्रिड मोड में कार का इंजन इलेक्ट्रिक जनरेटर की तरह काम करता है और इलेक्ट्रिक मोटर कार के व्हील को चलाती है।

ये भी पढ़ें:'सोने का अंडा' देने वाली 'मुर्गी' से कम नहीं ये बाइक, दिसंबर में फिर बनी नंबर-1

ग्रैंड विटारा के किस टायर में कितनी हवा है, इस बात की पूरी जानकारी आपको कार की स्क्रीन पर मिल जाएगी। जी हां, इसमें टायर प्रेशर चेक करने का फीचर मिलेगा। यदि किसी टायर में हवा कम होती है तब इसकी जानकारी आपको ऑटोमैटिक मिलेगी। आप मैनुअली भी टायर्स की हवा चेक कर पाएंगे। ग्रैंड विटारा में भी पैनारोमिक सनरूफ मिलेगी।

मारुति अपनी कारों के न्यू मॉडल में 360 डिग्री कैमरा का फीचर ऑफर कर रही है। ग्रैंड विटारा में भी ये फीचर मिलेगा। इससे ड्राइवर कार चलाने में ज्यादा मदद मिलेगी। इससे न केवल ड्राइवर को तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करेगा, बल्कि ब्लाइंड रास्तों पर मुश्किलों से बचने में मदद करेगा। कार के चारों तरफ का नजारा आप स्क्रीन पर देख पाएंगे।

न्यू विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।