अब धड़ल्ले से खरीदो ई-व्हीकल, सरकार देशभर में लगाएगी 4874 नए चार्जर; इसमें 2W, 3W, 4W शामिल
ये चार्जर पूरे देश भर में लगाए जाएंगे। इसमें राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं। सरकारी तेल एजेंसियों, जिनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम शामिल हैं, इन सभी को इन EV चार्जर को लगाने की हरी झंडी दे दी गई है।

देश के अंदर इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की डिमांड में इजाफा हो रहा है। हालांकि, इसकी रफ्तार काफी सुस्त है। इसकी बड़ी वजह देश के अंदर कमोजर इलेक्ट्रिक चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को माना जाता है। लोग आज भी इलेक्ट्रिक कार से घर के बाहर का सफर करने से डरते हैं, क्योंकि कार की बैटरी खत्म होने पर हाईवे पर उन्हें चार्जिंग का डर सताता है। इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर से जुड़े इस डर को लोगों के मन से दूर करने के लिए भारत सरकार ने 4,874 नए EV चार्जर लगाने के लिए 503.86 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है।






ये चार्जर पूरे देश भर में लगाए जाएंगे। इसमें राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं। सरकारी तेल एजेंसियों, जिनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) शामिल हैं, इन सभी को इन EV चार्जर को लगाने की हरी झंडी दे दी गई है।
बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय EV चार्जिंग सम्मेलन में बोलते हुए, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री HD कुमारस्वामी ने घोषणा की कि कुल प्रस्तावों में कर्नाटक में 1,243 चार्जर लगाने का आवंटन शामिल है, जिसकी लागत 123.26 करोड़ रुपए है। कुमारस्वामी ने आगे कहा कि आने वाले चार्जर सभी तरह के EV को सपोर्ट करेंगे, जिनमें टू-व्हीलर (2W), थ्री-व्हीकल (3W) और फोर-व्हीलर (4W) के साथ ही बसें और ट्रक शामिल हैं।
PM ई-ड्राइव योजना का हिस्सा
यह चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर PM ई-ड्राइव योजना का हिस्सा है, जिसके तहत भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और EV ईकोसिस्टम को विकसित करने के लिए कुल 10,900 करोड़ रुपए का वित्तीय आवंटन किया गया है। कुल आवंटन में से 3,679 करोड़ रुपए EV खरीदने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर, 2,000 करोड़ रुपए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए और 780 करोड़ रुपए व्हीकल टेस्टिंग एजेंसियों के आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए रखे गए हैं। देश भर में 14,000 से ज्यादा नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए 4,391 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
UBC ऐप से ऑपरेट कर पाएंगे
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक बिल्कुल नया यूनिफाइड भारत ई-चार्ज (UBC) ऐप बनाया जा रहा है, जिससे EV यूजर्स एक ही इंटरफेस के जरिए कई ऑपरेटरों के चार्जिंग नेटवर्क पर चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकेंगे और उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी ऐप की मदद से ग्राहक पेमेंट भी कर पाएंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि यह आने वाला प्लेटफॉर्म EV यूज़र्स के लिए UPI जैसा असर डालेगा। यह जानकारी दी गई है कि FAME-II योजना के तहत, तेल बनाने वाली एजेंसियों ने पूरे देश में 8,932 EV चार्जर लगाए हैं, जिनके लिए 873.5 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


