Hindi Newsऑटो न्यूज़Govt allows the use of private two wheelers as motorcycle taxis
सरकार का बड़ा फैसला, मोटरसाइकिल टैक्सी में यूज कर पाएंगे प्राइवेट टू-व्हीलर; रैपिडो, उबर चलाने वाले खुश

सरकार का बड़ा फैसला, मोटरसाइकिल टैक्सी में यूज कर पाएंगे प्राइवेट टू-व्हीलर; रैपिडो, उबर चलाने वाले खुश

संक्षेप:

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने संशोधित दिशा-निर्देश जारी करते हुए राज्य सरकारों को एग्रीगेटर्स के माध्यम से पर्सनल मोटरसाइकिलों को टैक्सी के रूप में उपयोग करने की अनुमति देने की सलाह दी है।

Jul 02, 2025 12:55 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने संशोधित दिशा-निर्देश जारी करते हुए राज्य सरकारों को एग्रीगेटर्स के माध्यम से पर्सनल मोटरसाइकिलों को टैक्सी के रूप में उपयोग करने की अनुमति देने की सलाह दी है। यह पहली बार है जब केंद्र ने राज्यों से गैर-वाणिज्यिक दोपहिया वाहनों का उपयोग करके मोटरसाइकिल टैक्सी सर्विस की अनुमति देने का स्पष्ट रूप से आग्रह किया है। राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ने इस विकास का स्वागत करते हुए संकेत दिया कि राज्यों द्वारा दिशानिर्देशों का समय पर कार्यान्वयन महत्वपूर्ण होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संशोधित दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि राज्य एग्रीगेटर्स के माध्यम से शेयर मोबिलिटी सर्विस के लिए व्यक्तिगत मोटरसाइकिलों के एकत्रीकरण की अनुमति दे सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप यातायात की भीड़ और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आ सकती है। साथ ही, अन्य बातों के साथ-साथ सस्ती यात्री गतिशीलता, हाइपरलोकल डिलीवरी और आजीविका के अवसर पैदा हो सकते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 25.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 81,001 - 86,051

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और 622Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू

यह सलाह कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा मोटरसाइकिल टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद जारी की गई है, क्योंकि ऐसी सवारी सेवाओं को कंट्रोल करने वाले स्पष्ट नियमों का अभाव है। दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित डेली, वीकली या फोर्टनाइल बेसिस पर टैक्सी ऑपरेट के लिए नॉन-कमर्शियल मोटरसाइकिलों की अनुमति देने वाले प्राधिकरण जारी करने के लिए एग्रीगेटर पर शुल्क लगा सकते हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्य सरकारों को लिखे लेटर में कहा, "मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश 2020 को मोटर वाहन एग्रीगेटर ईकोसिस्टम में विकास के साथ नियामक ढांचे को अद्यतन रखने के लिए संशोधित किया गया है। नए दिशानिर्देश (मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025) उपयोगकर्ता की सुरक्षा और चालक के कल्याण के मुद्दों पर ध्यान देते हुए एक हल्के-फुल्के नियामक प्रणाली प्रदान करने का प्रयास करते हैं।"

ये भी पढ़ें:खराब सेल के चलते कंपनी ने जिस कार को बंद किया, जून में उसे खरीदने टूटे लोग

अर्बन मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रैपिडो ने कहा, "नॉन-ट्रांसपोर्ट मोटरसाइकिलों को शेयर मोबिलिटी के साधन के रूप में मान्यता देकर, सरकार ने लाखों लोगों के लिए कम सेवा वाले और हाइपरलोकल एरिया में अधिक अफॉर्डेबल परिवहन ऑप्शन के द्वार खोल दिए हैं।" दूसरी तरफ उबर के स्पोक्सपर्सन ने कहा, "राज्यों द्वारा समय पर अपनाना एक समान कार्यान्वयन सुनिश्चित करने और सभी हितधारकों के लिए बहुत जरूरी पूर्वानुमान बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा"।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।