अब टोल प्लाजा पर नहीं चलेगी अफसरशाही! VIP को जेब करनी पड़ेगी ढीली; नियम बदलने की हो रही तैयारी
अभी देश के कई नेशनल हाईवे पर कई सरकारी गड़ी और अफसरों को मौजूदा व्यवस्था के तहत टोल टैक्स से छूट दी जाती है। इसमें देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सुप्रीम कोर्ट के जज, सांसद और कुछ सीनियर सरकारी अधिकारियों की गाड़ियां भी शामिल हैं।

देश के टोल सिस्टम में सरकार जल्द ही बड़ा बदलाव करने का प्लान बना रही है। दरअसल, अभी देश की अलग-अलग नेशनल हाईवे पर टोल के नियम भी अलग-अलग हैं। इतना ही नहीं, इन टोल पर कई सरकारी गाड़ियों और अधिकारी भी टोल टैक्स देते। यानी उन्हें टोल पार करने की सुविधा एकदम फ्री दी जाती है। हालांकि, अब सरकार अब उन गाड़ियों की समीक्षा कर रही है जिन्हें अभी तक टोल प्लाजा पर टैक्स नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन्हें इस फ्री टोल सुविधा से अलग भी किया जा सकता है। कुल मिलाकर सरकार VIP कल्चर को खत्म कर सकती है।
अभी देश के कई नेशनल हाईवे पर कई सरकारी गड़ी और अफसरों को मौजूदा व्यवस्था के तहत टोल टैक्स से छूट दी जाती है। इसमें देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सुप्रीम कोर्ट के जज, सांसद और कुछ सीनियर सरकारी अधिकारियों की गाड़ियां भी शामिल हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों की गाड़ियां भी नेशनल हाईवे पर बिना टोल दिए सफर करते हैं। खासकर पुलिस और आर्मी से जुड़े लोगों के लिए टोल एकदम फ्री हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.85 - 2.21 लाख
Honda SP 125
₹ 88,528 - 96,116
सरकार अब इस पूरे सिस्टम को रिस्ट्रक्चर पर पर विचार कर रही है। सरकार की तरफ से बनाई गई एक हाई-लेवल कमेटी ने सड़क परिवहन मंत्रालय को सुझाव दिया है कि टोल-फ्री गाड़ियों की लिस्ट को पूरी तरह खत्म या बेहद कम कर दिया जाए। बाकी कई अलग कैटेगरी में आने वाली गाड़ियों को भी आम लोगों की तरह टोल लेने पर विचार चल रहा है। कुल मिलाकर सरकार सालों से चली आ रही इस टोल व्यवस्था को बदलने पर पूरी तरह से विचार कर रही है।
वर्तमान नियमों के तहत 25 संवैधानिक और सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के वाहनों को टोल से छूट प्राप्त है। इसके अलावा सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, अंतिम संस्कार वाहनों और हाईवे निरीक्षण टीमों को भी टोल नहीं देना पड़ता। हालांकि, इन सभी वाहनों को भी NHAI द्वारा जारी विशेष छूट प्राप्त फास्टैग का उपयोग करना अनिवार्य है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट जज, केंद्रीय मंत्री, MP, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, पैरामिलिट्री और कृषि सामानों वाले ट्रक को टोल में छूट मिलती रहेगी।
सरकार देशभर में सड़क और हाईवे के काम तेजी से कर ही है। बीते कुछ सालों में देश में हाईवे नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। वहीं, कई नए एक्सप्रेसवे भी बनाए जा रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स की लागत भी बहुत ज्यादा है। इसलिए सरकार चाहती है कि टोल कलेक्शन सिस्टम को और मजबूत और प्रभावी बनाया जाए, ताकि सड़क निर्माण के लिए लगातार फंड मिलता रहे। कुल मिलाकर सरकार टोल व्यवस्था में बदलाव करके टोल टैक्स से मिलने वाले रेवेन्यू को भी बढ़ाना चाहती है। ताकी बने हुए हाईवे और एक्सप्रेसवे को मेंटेने भी रखा जाए।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


