सावधान! कल से बदल रहे हैं टोल के नियम; 10% से ज्यादा वजन हुआ तो लगेगा 4 गुना तक टैक्स

Apr 14, 2026 05:09 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

नेशनल हाईवे पर चलने वाले ट्रक और माल ढोने वाली गाड़ियों के लिए एक बड़ी खबर है। कल यानी 15 अप्रैल, 2026 से ओवरलोडिंग को लेकर सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं।

सावधान! कल से बदल रहे हैं टोल के नियम; 10% से ज्यादा वजन हुआ तो लगेगा 4 गुना तक टैक्स

नेशनल हाईवे पर चलने वाले ट्रक और माल ढोने वाली गाड़ियों के लिए एक बड़ी खबर है। कल यानी 15 अप्रैल, 2026 से ओवरलोडिंग को लेकर सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसमें अच्छी बात ये है कि अगर आपकी गाड़ी में तय सीमा से 10 पर्सेंट तक एक्स्ट्रा वजन है तो अब आपको कोई जुर्माना नहीं देना होगा। सरकार ने इतनी छूट दे दी है ताकि छोटी-मोटी गलतियों पर जेब न कटे। हालांकि, अगर आपने इस लिमिट से ज्यादा सामान लादा तो अब भारी जुर्माना देना पड़ेगा। यह टोल टैक्स के दोगुने से लेकर चार गुना तक हो सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

चार गुना तक टोल टैक्स भरना पड़ेगा

सरकार ने जुर्माने का हिसाब बहुत सीधा रखा है। अगर आपकी गाड़ी में वजन 10 पर्सेंट से 40 पर्सेंट के बीच ज्यादा है तो आपसे नॉर्मल टोल टैक्स का दो गुना पैसा वसूला जाएगा। लेकिन अगर आपने गाड़ी में हद से ज्यादा यानी 40 पर्सेंट से भी ऊपर माल भर लिया तो फिर आपको चार गुना टोल टैक्स भरना पड़ेगा। ये सब चेक करने के लिए टोल प्लाजा पर धर्मकांटा यानी वेइंग मशीन लगे होंगे। यहां तुरंत पता चल जाएगा कि गाड़ी का वजन पासिंग से कितना ज्यादा है।

पैसा आपके FASTag से ही कटेगा

एक मजे की बात ये भी है कि अगर किसी टोल पर वजन करने वाली मशीन नहीं है या खराब है, तो वहां आपसे ओवरलोडिंग का एक भी पैसा एक्स्ट्रा नहीं लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में आपको सिर्फ वही नॉर्मल टोल देना होगा जो रोज देते हैं। ये सारा पैसा आपके FASTag से ही कटेगा। पैसे भरने की जिम्मेदारी ड्राइवर या मालिक की होगी। साथ ही, आपकी गाड़ी का पूरा डेटा सरकारी रिकॉर्ड यानी 'वाहन' पोर्टल पर भी चढ़ जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि सरकार को पता रहे कि कौन-सी गाड़ी नियम तोड़ रही है।

क्या है सरकार का मकसद

जिन गाड़ियों में FASTag नहीं लगा है या काम नहीं कर रहा है, उन पर पुराने नियमों के हिसाब से ही कार्रवाई होगी। साथ ही, कुछ पुराने प्राइवेट रोड प्रोजेक्ट्स पर ये नए नियम तब तक लागू नहीं होंगे जब तक वे इसके लिए राजी न हो जाएं। सरकार का सीधा सा मकसद है कि सड़कों पर ज्यादा लोड न पड़े जिससे सड़कें जल्दी खराब न हों। कुल मिलाकर अब सामान लादते वक्त थोड़ा ध्यान रखिए वरना हाईवे पर सफर करना काफी महंगा पड़ सकता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।