यूएस-ईरान वॉर का असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से दुनियभार में बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डेटा से यह भी पता चला कि अप्रैल में बिक्री मार्च 2026 में दर्ज बिक्री की तुलना में 9% कम हो गई। इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड कई कारणों से बढ़ रही है। मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच पेट्रोल की बढ़ती कीमतें एक मुख्य कारक हैं जो इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री को बढ़ावा दे रही हैं।

यूएस-ईरान वॉर का असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से दुनियभार में बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड

ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की डिमांड में इजाफा देखने को मिला है। दरअसल, बेंचमार्क मिनरल इंटेलिजेंस (BMI) द्वारा जारी डेटा से पता चला है कि अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक व्हीकल की ग्लोबल डिमांड लगातार दूसरे महीने बढ़ी है। इसकी वजह पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पैसेंजर व्हीकल खरीदने वाले लोग इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाली कारों से दूर होते जा रहे थे। कंसल्टेंसी फर्म के अनुसार, इस साल अप्रैल में नए बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल और प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल का रजिस्ट्रेशन पिछले साल की तुलना में 6% बढ़कर 1.6 मिलियन हो गया।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

हालांकि, डेटा से यह भी पता चला कि अप्रैल में बिक्री मार्च 2026 में दर्ज बिक्री की तुलना में 9% कम हो गई। इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड कई कारणों से बढ़ रही है। मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच पेट्रोल की बढ़ती कीमतें एक मुख्य कारक हैं जो इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री को बढ़ावा दे रही हैं। इसके अलावा, दुनियाभर की सरकारों द्वारा दिए जा रहे नीतिगत प्रोत्साहन भी इस वृद्धि को गति दे रहे हैं। साथ ही, इलेक्ट्रिक व्हीकल के विकास को बढ़ावा देने वाला एक और मुख्य कारक इस एरिया में चीनी ब्रांडों का तेजी से बढ़ता दबदबा है।

दुनियाभर की सरकारों ने फ्यूल की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए उपाय किए, ताकि मध्य-पूर्व संघर्ष के प्रभाव को कम किया जा सके, जिसने पूरी दुनिया के लिए फ्यूल सप्लाई चेन को बाधित कर दिया था। यूरोप में अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक व्हीकल का रजिस्ट्रेशन 27% बढ़कर लगभग 400,000 यूनिट हो गया, जबकि यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA) के देशों और स्विट्जरलैंड ने अपने EV ईकोसिस्टम के लिए लगभग $235 बिलियन देने का वादा किया है।

दूसरी तरफ, चीन में अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक व्हीकल का रजिस्ट्रेशन पिछले साल की तुलना में 8% घटकर लगभग 850,000 व्हीकल रह गया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पुराने व्हीकल के बदले नए व्हीकल खरीदने (ट्रेड-इन) पर मिलने वाला समर्थन वापस ले लिया गया था और इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर मिलने वाली कर छूट (टैक्स ब्रेक) की अवधि समाप्त हो गई थी। दिलचस्प बात यह है कि चीनी घरेलू बाजार में EV की बिक्री में गिरावट के बावजूद, चीनी OEMs ने विदेशों में अपना विस्तार किया।

अकेले अप्रैल में ही 400,000 से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल का निर्यात हुआ और जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच कुल व्हीकल निर्यात लगभग 1.4 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। अन्य रीजन की बात करें तो, अमेरिका में अप्रैल में EV रजिस्ट्रेशन 28% घटकर 120,000 यूनिट रह गया। ऐसा अमेरिका की टैक्स क्रेडिट स्कीम के समाप्त होने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन नियमों के कारण हुआ। मेक्सिको में EV की बिक्री में लगभग 50% की बढ़ोतरी हुई, जबकि कनाडा में 7% की गिरावट दर्ज की गई।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।