गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाने पर भी देना होगा टोल, यहां देखें कार से बस तक सभी व्हीकल की दरें

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

ये एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक तक का एरिया कवर करेगा। इस एक्सप्रेसवे को लेकर दावा है कि 594 किलोमीटर का सफर महज 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की खास बात ये है कि इस पर टोल सिस्टम को एकदम अलग रखा गया है। वहीं, इस पर चलने वाले सभी व्हीकल को टोल देना होगा।

गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाने पर भी देना होगा टोल, यहां देखें कार से बस तक सभी व्हीकल की दरें

गंगा एक्सप्रेसवे को चालू कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है। ये एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक तक का एरिया कवर करेगा। इस एक्सप्रेसवे को लेकर दावा है कि 594 किलोमीटर का सफर महज 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की खास बात ये है कि इस पर टोल सिस्टम को एकदम अलग रखा गया है। वहीं, इस पर चलने वाले सभी व्हीकल को टोल देना होगा। जी हां, गंगा एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर को भी टोल चुकाना होगा। इसे एक्सप्रेसवे की टोल दरों को जारी कर दिया गया है। चलिए इसके बारे में डिटेल से समझते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
गंगा एक्सप्रेसवे की टोल प्राइस लिस्ट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Activa 6G

Honda Activa 6G

₹ 74,369 - 87,693

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Destini 125

Hero Destini 125

₹ 80,450 - 91,700

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS NTORQ 125

TVS NTORQ 125

₹ 87,042 - 1.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTR 160

TVS Apache RTR 160

₹ 1.12 - 1.27 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine

Honda Shine

₹ 80,852 - 86,211

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe

₹ 55,992 - 66,382

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इस लिस्ट को देखने से ये बात साफ हो जाती है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर सभी व्हीकल को टोल चुकाना होगा। इसमें टू-व्हीलर भी शामिल रहेंगे। यहां की टोल दरें प्रति किलोमीटर के हिसाब से रहेंगी। इसका बड़ा फायदा ये है कि इस एक्सप्रेसवे पर जितने किलोमीटर गाड़ी चलाएंगे उतना ही टोल चुकाना होगा। वहीं, यहां जितना लंबा सफर तय करेंगे टोल उतना ज्यादा लगेगे। देश के दूसरी एक्सप्रेसवे पर प्रति किलोमीटर करीब 1 रुपया टोल लगता है। अब यहां पर व्हीकल के हिसाब से पूरे 594 किलोमीटर के टोल को समझते हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग व्हीकल के टोल दरों की बात करें तो टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर को प्रति किलोमीटर 1.28 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 760 रुपए चुकाने होंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे पर कार, जीप, वैन और लाइट व्हीकल को प्रति किलोमीटर 2.55 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 1,514 रुपए चुकाने होंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे पर लाइट कमर्शियल व्हीकल और लाइट गुड्स व्हीकल को प्रति किलोमीटर 4.05 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 2,405 रुपए चुकाने होंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे पर लाइट मिनी बस, बस और ट्रक को प्रति किलोमीटर 8.20 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 4,870 रुपए चुकाने होंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे पर हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी और अर्थ मूविंग व्हीकल को प्रति किलोमीटर 12.60 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 7,484 रुपए चुकाने होंगे।

इसी तरह, गंगा एक्सप्रेसवे पर इक्युपमेंट एंड मल्टी-एक्सेल व्हीकल और एक्स्ट्रा लार्ज व्हीकल (सात या ज्यादा एक्सेल) को प्रति किलोमीटर 16.10 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह यदि इन से पूरे 594 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है, तब इन व्हीकल को लगभग 9,563 रुपए चुकाने होंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।