Maruti Suzuki ला रही ये 7 नई SUVs, लिस्ट में न्यू जेनरेशन ग्रैंड विटारा और नई फ्रॉन्क्स भी
मारुति सुजुकी फैन्स के लिए आने वाले साल बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी अगले कुछ सालों में अपनी 7 नई एसयूवी लाने वाली है। इनमें फ्रॉन्क्स हाइब्रिड से लेकर 7 सीटर ग्रैंड विटारा और Y43 मिनी एसयूवी भी शामिल हैं।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले सालों में एसयूवी सेगमेंट में एक के बाद नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Hisashi Takeuchi ने 2025-26 की Annual Integrated Report में इशारा किया है कि कंपनी अगले 5 साल में 7 नई SUVs लाने की तैयारी कर रही है। इन मॉडल्स के जरिए कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और बड़ा करेगी।
Grand Vitara Facelift
सबसे पहले ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे फेस्टिव सीजन के आसपास बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नई LED लाइट्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। केबिन में बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ e-CVT और 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन बरकरार रह सकता है।
7-Seater Grand Vitara
मारुति 7-सीटर ग्रैंड विटारा पर भी काम कर रही है। इसमें ज्यादा लंबा बॉडी सेटअप, नए फ्रंट और रियर बंपर, बदली हुई ग्रिल, नई LED हेडलाइट्स और DRLs मिल सकते हैं। इसका डिजाइन मौजूदा 5-सीटर ग्रैंड विटारा से अलग होगा। इसमें भी 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिए जाने की उम्मीद है।
Fronx Hybrid
मारुति जल्द फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट मॉडल ला सकती है। इसके साथ कंपनी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड पर भी काम कर रही है। इसमें कंपनी की नई सीरीज-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इसमें इंजन, बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर होंगे, लेकिन इसका काम करने का तरीका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड से अलग होगा।
Y43 Mini SUV
इग्निस के बंद होने के बाद मारुति एक नई छोटी एसयूवी पर काम कर रही है, जिसका इंटरनल कोडनेम Y43 है। यह टाटा पंच और हुंडई एक्सटर को टक्कर दे सकती है। इसमें स्विफ्ट और डिजायर में मिलने वाला 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है।
Y43 EV
मारुति सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री करेगी। कंपनी Y43 का इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है। इसका डिजाइन ICE मॉडल से मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन EV के हिसाब से कुछ अलग डिजाइन और फीचर्स मिलेंगे। इसमें अच्छी ड्राइविंग रेंज देने वाला बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।
Victoris CBG
मारुति ने हाल ही में Victoris CBG को भी शोकेस किया है। कंपनी CBG को CNG के साफ और रिन्यूएबल ऑप्शन के तौर पर देख रही है और चार बायोगैस प्लांट में इन्वेस्ट करने का प्लान भी बना रही है। CBG वर्जन में 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन इस्तेमाल किया गया है और यह मौजूदा विक्टोरिस जैसा ही दिखता है।
New Generation Grand Vitara
अगले पांच सालों में मारुति ऑल-न्यू ग्रैंड विटारा भी ला सकती है। नई जनरेशन मॉडल में ज्यादा फीचर्स और बेहतर एफिशिएंसी वाला इंजन मिलने की उम्मीद है, ताकि यह तेजी से बढ़ते मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रह सके।



